Screenshot 1089

Rohtak : चुनावी वर्ष में राजनीतिक पार्टियां कर रही एक-दूसरे पर कटाक्ष, पनौती वाले बयान पर हो रहा जमकर बवाल

Breaking News

रोहतक : कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री को पनौती वाले बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर जमकर कटाक्ष कर रही है। आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भी प्रधानमंत्री को सबसे झूठा व्यक्ति तक कह दिया है।

उदयभान के इस बयान पर भाजपा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने काग्रेस पार्टी को तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लूट खसोट की राजनीति की है। देश को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अच्छी सोच का नतीजा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष उदयभान पर भी दी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा आदमी की जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को सोच समझ कर बोलना चाहिए, लेकिन जिस व्यक्ति की सोच छोटी हो, वह ऐसी ही बातें करेगा। वहीं राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में हुई वोटिंग को लेकर सांसद ने कहा कि पांचो राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी।

Screenshot 1093

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लूट खसोट कर तुष्टिकरण की राजनीति की : सांसद

Whatsapp Channel Join

रोहतक से सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लूट खसोट कर तुष्टिकरण की राजनीति की है। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा देश के प्रधानमंत्री पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर सांसद ने कहा कि आदमी की छोटी सोच पर निर्भर करता है कि वह क्या बोल रहा है, वह उसकी मानसिकता दिखाई देती है। नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से ही देश विश्व में अग्रणी देशों में रहा है। हाल ही में हुए जी-20 ने विश्व को दिखा दिया है कि भारत देश किसी से पीछे नही है।

Screenshot 1090

कांग्रेस पार्टी से राजस्थान के लोग दुखी : डा. अरविंद शर्मा

छत्तीसगढ़ राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुई वोटिंग को लेकर सांसद बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में देश दिनों तक की कर रहा है और पांचो राज्यों में भाजपा की सरकार बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राजस्थान के लोगों ने जीत तोड़ वोटिंग की है, उससे साफ दिखाई देता है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार से राजस्थान के लोग दुखी हैं। इसलिए राजस्थान में भाजपा की सरकार बनना तय है। आज सांसद डॉ अरविंद शर्मा स्वर्गीय पदम सेठ किशन दास की 13वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे।