Delhi march farmers movement update

Haryana में किसानों के दिल्ली कूच पर सरकार का फैसला, 7 जिलों में 3 दिन इंटरनेट के साथ डोंगल और बल्क एसएमएस सेवा बंद, ब्रॉडबैंड और लीज लाइन का कर सकेंगे प्रयोग

करनाल बड़ी ख़बर बिजनेस हरियाणा

Kisan Andolan 2 : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 7 जिलों में 3 दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट, डोंगल और बल्क एसएमएस सेवा को बंद कर दिया है। यह फैसला पंजाब और हरियाणा के किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच को देखते हुए लिया गया है। इंटरनेट पर पाबंदी का फैसला अंबाला, हिसार, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में लागू रहेगा। यह रोक 11 फरवरी को सुबह 6 बजे से 13 फरवरी की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान ब्रॉडबैंड और लीज लाइन के इंटरनेट का प्रयोग किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि 13 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा सहित हरियाणा-पंजाब के 26 संगठनों की ओर से दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है। जिसके तहत हरियाणा के जिला अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, झज्जर, रोहतक और पंचकूला में धारा 144 लगाई है। ऐसे में तनाव, पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। इस दौरान इंटरनेट के जरिए भ्रामक जानकारी सर्कुलेट की जा सकती है। सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर और एसएमएस आदि के जरिए भ्रामक जानकारी पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया गया है।

नेट 2

किसानों से धक्केशाही हुई तो 27 संगठन दिल्ली कूच कर बंद करवाएंगे भारत

Whatsapp Channel Join

भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के सचिव हरिंद्र सिंह लक्खोवाल का कहना है कि 13 फरवरी को दिल्ली कूच के दौरान किसानों से धक्केशाही करने की कोशिश की गई तो 16 फरवरी को पंजाब के 27 संगठन भी दिल्ली कूच कर जाएंगे। इस दौरान भारत बंद कराया जाएगा।

बीकेयू 1.

लक्खोवाल का कहना है कि 16 फरवरी की सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक रोका जाएगा। बसें बंद कराई जाएंगी। रेलवे ट्रैक ठप किए जाएंगे और टोल प्लाजा निशुल्क करवाए जाएंगे। ऐसे में लोगों को होने वाली परेशानियों के लिए सरकार की जिम्मेदारी होगी।

नेट