Mukesh Ambani

Mukesh Ambani का जलवा बरकरार, दुनिया के 100 सबसे ताकतवर उद्योगपतियों की फॉर्च्यून लिस्ट में 12वां स्थान

बिजनेस दिल्ली बड़ी ख़बर हरियाणा

Mukesh Ambani ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। फॉर्च्यून मैगजीन की 2024 की पावरफुल बिजनेसमैन लिस्ट में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय हैं, जो 12वें स्थान पर काबिज हैं। इस सूची में भारतीय मूल के छह अन्य लोग भी शामिल हैं, जो विदेशों में बड़ी कंपनियों के मालिक, सीईओ, या नवप्रवर्तक के रूप में जाने जाते हैं।

images 7

मुकेश अंबानी, रिलायंस समूह के मालिक और भारत के सबसे बड़े कारोबारियों में से एक हैं। उन्होंने जियो के लॉन्च के साथ भारत के टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति लाई, जिससे देश के डिजिटाइजेशन को भी बल मिला। रिटेल और ग्रीन एनर्जी क्षेत्रों में भी रिलायंस के विस्तार ने कंपनी को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है।

images 8

अंबानी परिवार अगली पीढ़ी को अपने व्यापार साम्राज्य का उत्तराधिकारी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं। छोटे बेटे अनंत अंबानी उर्जा क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

Whatsapp Channel Join

images 6

जबकि बेटी ईशा अंबानी रियालंस रिटेल का नेतृत्व कर रही हैं। रिलायंस रिटेल ने 14 नवंबर को अपने फैशन स्टोर केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद करने का एलान किया। देशभर में कुल 33 फैशन स्टोर केंद्र हैं। हालांकि, यह केवल अस्थायी रूप से बंद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के अंत तक रिलायंस रिटेल 20 से ज्यादा स्टोर बंद कर सकती है।

images 10

फॉर्च्यून की लिस्ट में अन्य शीर्ष हस्तियां

इस लिस्ट में पहले स्थान पर एलन मस्क, दूसरे पर एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग हैं। सत्या नडेला को तीसरा, वॉरेन बफे को चौथा और जैमी डीमन को 5वां स्थान मिला है। टिम कुक 6वें, मार्क जुकरबर्ग 7वें, सैम अल्टमन 8वें, और सुंदर पिचाई 10वें स्थान पर हैं। 11वें स्थान पर ऐमज़ॉन के जेफ बेज़ोस हैं, जो अंबानी के ठीक पहले हैं।

images 9

अन्य खबरें