सोने की चेन लूटी

पानीपत में महिला वकील और उसके पति पर हमला, सोने की चेन लूटी

CRIME


● पानीपत में महिला वकील और उसके पति पर हमला
● एक्टिवा सवार महिला और उसके पति पर तीन हमलावरों ने किया हमला
● सोने की चेन लूटने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज


Attack on lawyer: पानीपत के तहसील कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला वकील और उसके पति पर हमला हुआ है। महिला अधिवक्ता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम वह अपने पति के साथ एक्टिवा पर सवार होकर देवी मंदिर जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार तीन आरोपियों ने महिला को छेड़ने का प्रयास किया। जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने देवी मंदिर के छोटे गेट के पास आकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के पति के साथ मारपीट की और जब महिला ने बचाव की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके पति की सोने की चेन भी छीनकर ले गए। पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और जांच जारी है।