IMG 20241006 WA0001

Faridabad News: मतदान केंद्र के बाहर BJP कार्यकर्ता को बाइक सवारों ने गोली मारी

CRIME फरीदाबाद विधानसभा चुनाव हरियाणा

Faridabad में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर बैठे BJP कार्यकर्ता को बहस करने के बाद बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताते हैं कि BJP कार्यकर्ता रजनीश (30) मतदान के दौरान बूथ से 50 मीटर दूर निधि पब्लिक स्कूल के पास टेबल लगाकर बैठा था। इसी दौरान बाइक पर 2 युवक आए। पहले उन्होंने BJP कार्यकर्ता से किसी बात को लेकर बहस की। इसके बाद उन्होंने अचानक पिस्टल निकाल ली और गोली चला दी। गोली BJP कार्यकर्ता की कमर में लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पाकर फरीदाबाद विधानसभा से BJP प्रत्याशी विपुल गोयल प्राइवेट अस्पताल पहुंचे और कार्यकर्ता का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि गोली मारने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Whatsapp Channel Join

घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी कोमल पंडित ने बताया कि जब सभी निधि पब्लिक स्कूल के बाहर खड़े थे तो एक बाइक पर दो युवक आए, जिन्होंने मुंह पर गमछा बांधा हुआ था। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी, गोली किसने चलाई यह पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि दिन में कुछ छोटी-मोटी बात हुई थी।

अस्पताल पहुंचे एसीपी विवेक कुंडू ने बताया कि जानकारी मिली है कि युवक की हालत स्थिर है, जो शिकायत मिलेगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी, युवक को गोली लगने की पुष्टि हुई है।

अन्य ख़बरें