KURUKSHETRA NEWS

Kurukshetra में नामी वकील से फिरौती की मांग, घर के बाहर किए 4 राउंड फायर, दहशत का माहौल

CRIME कुरुक्षेत्र हरियाणा

हरियाणा में फिरौती के लिए फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फायरिंग हुई हरियाणा के सबसे शांत जिले कहे जाने वाले Kurukshetra में एक नामी वकील के घर पर व्हाट्सएप पर 50 लाख की फिरौती के लिए वॉइस कॉल आई और बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने वकील के घर पर फायरिंग की।

फिलहाल कुरुक्षेत्र पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली घर के अंदर लगी और एक गोली घर के गेट पर लगे लैंप में लगी है। जबकि गोलियों के कर खोल पुलिस ने घर के गेट के आसपास से बरामद किए हैं।

अन्य खबरें