➤रशियन मॉडल ग्रेटा वेडलर की लाश 1 साल बाद सूटकेस में मिली
➤बॉयफ्रेंड दिमित्री ने तीन दिन तक लाश के साथ सोने और धोखा देने का खुलासा
➤दिमित्री को 15 साल कैद और 5 मिलियन रूबल जुर्माना
मॉस्को की 23 वर्षीय पॉपुलर मॉडल ग्रेटा वेडलर की लाश मौत के एक साल बाद उनके बॉयफ्रेंड दिमित्री कोरोविन के घर से एक सूटकेस में सड़ी हुई मिली। ग्रेटा की हत्या के बाद दिमित्री ने तीन दिनों तक लाश के साथ ही कमरे में सोते हुए उसे छुपाया।
ग्रेटा वेडलर ने 2020 में रूस का ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता और 2021 में उन्होंने प्रेसिडेंट पुतिन को “साइको” कहकर विवादों में आ गई थीं। फरवरी 2021 में उन्होंने अपने दोस्तों को मैसेज किया कि सब ठीक हो गया है और बाली जाने वाली हैं। इसके बाद उन्होंने लगातार संक्षिप्त मैसेज और बहाने बनाकर वीडियो कॉल से बचती रहीं। मार्च 2021 तक उनके दोस्तों को उनकी हरकतें संदिग्ध लगने लगी और उन्होंने मॉस्को पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
जांच में पता चला कि ग्रेटा कभी मॉस्को से बाहर नहीं गई थीं, और उनके पासपोर्ट में कोई एंट्री नहीं थी। बॉयफ्रेंड दिमित्री ने पुलिस पूछताछ में बयान देने से इंकार किया, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। मार्च 2022 में उनके घर की तलाशी के दौरान दिमित्री के गैराज में खड़ी BMW कार की डिग्गी में सिल्वर सूटकेस मिला। जब सूटकेस खोला गया, तो ग्रेटा की पूरी तरह सड़ी हुई लाश सामने आई।
दिमित्री ने स्वीकार किया कि वे दोनों 14 साल की उम्र से ही रिलेशनशिप में थे। बड़े होने पर ग्रेटा मॉडलिंग में आईं और आर्थिक रूप से दिमित्री की मदद करती रहीं। दोनों के बीच पैसों और लाइफस्टाइल को लेकर झगड़े बढ़ते गए। 24 फरवरी 2021 को दिमित्री ने नशे में ग्रेटा को पीटकर मार डाला। मौत के बाद वह तीन दिन तक लाश के पास रहा और फिर उसे सूटकेस में रखकर 300 मील दूर अपने पेरेंट्स के घर ले गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि दिमित्री ने ग्रेटा के दोस्तों को मैसेज भेजकर ऐसा दिखाया कि वह बाली में हैं। आरोप साबित होने पर दिमित्री को 15 साल की सजा और 5 मिलियन रूबल का जुर्माना लगाया गया।
ग्रेटा का जन्म मॉस्को के गरीब परिवार में हुआ। उनके पिता ने उन्हें बचपन में छोड़ दिया और मां भी उन्हें नानी के पास छोड़कर चली गईं। नानी के साथ रहते हुए उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों का सामना किया।