हिसार से 5 शहरों के लिए उड़ानेंं जल् द 1

पीयू में मासूम शर्मा के शो के दौरान हिमाचल के छात्र की हत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल

CRIME Himachal Pardesh हरियाणा

● पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टेज के पीछे दो गुटों में मारपीट, चाकू से हमला
● हिमाचल प्रदेश के आदित्य ठाकुर की इलाज के दौरान मौत
● ABVP अध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

PU Violence: पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में शुक्रवार को हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो चल रहा था, तभी स्टेज के पीछे अचानक माहौल बिगड़ गया। दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान हमलावरों ने चाकू निकालकर छात्रों पर हमला कर दिया, जिससे चार छात्र घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सेकंड ईयर के छात्र आदित्य ठाकुर की मौत हो गई। मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (UIT) में पढ़ रहा था।

Whatsapp Channel Join

घटना के बाद ABVP अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम होने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे ऐसी दर्दनाक घटना घटी।

फिलहाल, पुलिस ने सेक्टर 11 थाने में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

बता दें कि हरियाणा में बढ़ते अपराध और युवाओं पर गानों के प्रभाव को देखते हुए सरकार ने 5 और गानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले 10 गानों को बैन किया जा चुका था। अब जिन गानों पर रोक लगाई गई है, वे अधिकतर बदमाशी, हथियारों और हिंसा को बढ़ावा देने वाले माने गए हैं।

बैन किए गए गानों में मासूम शर्मा का “बंदे”, सुमित पारता का “पिस्तौल”, अमित सैनी रोहतकिया का “एफिडेविट”, प्रांजल दहिया और हर्ष सिंधु का “बंदूक”, और राज मावर व मनीषा शर्मा का “बदमाशी” शामिल हैं। खास बात यह है कि “बदमाशी” गाने में प्रांजल दहिया ने अभिनय किया था और सरकार अब इसी तरह के 100 और गानों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है।

सरकार का कहना है कि यह निर्णय समाज में बढ़ते अपराध और हिंसक प्रवृत्तियों को रोकने के लिए लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि ऐसे गाने युवाओं में गलत संदेश फैलाते हैं और अपराध को महिमामंडित करते हैं। पुलिस और साइबर सेल की विशेष टीम इन गानों की निगरानी कर रही है और जल्द ही और भी गानों पर कार्रवाई हो सकती है।