LK Advani's health

Lal Krishna Advani की तबीयत पर AIIMS ने दिया ये अपडेट, पढ़िए

दिल्ली देश राजनीति

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री Lal Krishna Advani से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी यह मिली है कि बुधवार देर शाम को उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें एम्स अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि यह रूटीन चेकअप है। फिलहाल उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

आडवाणी तीन बार भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष रहे। वह 5 बार लोकसभा सांसद और 4 बार राज्यसभा सांसद रहे। साल 1977 से 1979 तक वह पहली बार केंद्र में मंत्री बने। तब उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभाला। लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक की रथयात्रा शुरू की थी, जिसकी वजह से देश की राजनीति में हिंदुत्व की राजनीति ने उभरना शुरू किया। रथ यात्रा की बदौलत आडवाणी ने देशभर में अलग पहचान बनाई।

अन्य खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *