नई दिल्ली। दिल्ली का अगला CHIEF MINISTER कौन होगा इसका फैसला संभवतः आज दोपहर को AAM ADAMI PARTY (AAP) के विधायकों की होने वाली बैठक में साफ हो जाए।
इस्तीफे की घोषणा के बाद सोमवार को AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर पीएसी की बैठक बुलाई। बैठक में पीएसी के सभी सदस्य और कैबिनेट मंत्री उपस्थित थे। बताते हैं कि केजरीवाल ने बैठक में सभी नेताओं से एक एक कर दिल्ली के नए CM के मुद्दे पर उनकी राय ली। इसका दूसरे राज्यों के चुनावों पर क्या असर पड़ेगा इसकी चर्चा भी की गई।
बताया जा रहा है कि CM पद की दौड़ में कई नाम शामिल हैं। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत प्रमुख हैं। सूत्र बता रहे हैं कि बैठक के दौरान सुनीता केजरीवाल के नाम पर रचर्चा नहीं हुई। राय थी कि CM ऐसा होना चाहिए जिसका असर देश में पड़े।
आज विधायक दल की बैठक में संभावित नामों को रखा जाएगा। इस पर सभी विधायक अपनी राय देंगे। इसमें जिसके नाम पर सहमति बनेगी, उसे विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
इसके बाद शाम को 4:30 बजे अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे। इसके बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।
गौरतलब है कि जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि वह CM पद से इस्तीफा दे देंगे। उनका कहना था कि जब तक जनता उन्हें ईमानदार घोषित नहीं कर देती तब तक वह CM नहीं बनेंगे। उनके साथ मनीष सिसोदिया भी इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द दिल्ली में चुनाव कराया जाए।







