दिल्ली से सटी 32 विधानसभा सीटों पर हरियाणा भाजपा की खास नजर थी, जहां CM नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बरौली और कई कैबिनेट मंत्रियों ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया था। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 22-24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
नांगलोई जाट और नजफगढ़ से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। दोनों ही सीटों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रचार किया था, जिसका सीधा असर नतीजों में दिख रहा है।
भाजपा की रणनीति हुई कामयाब?
राज्य में भाजपा की पूरी ताकत झोंकने के बाद इन सीटों पर बेहतर प्रदर्शन देखा जा रहा है। पार्टी के बड़े नेताओं ने प्रचार अभियान में अहम भूमिका निभाई, जिससे बीजेपी को इन सीटों पर मजबूत बढ़त मिल रही है। अब देखना होगा कि अंतिम नतीजों में यह बढ़त कितनी बरकरार रहती है।





