cm

यमुना घाट पर पहुंचे हरियाणा CM Saini, दिल्ली सीएम आतिशी ने दिया था साथ चलने का चैलेंज

दिल्ली देश बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के CM Saini आज दिल्ली के पल्ला घाट पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना नदी के पानी की स्थिति का निरीक्षण किया। उनके साथ हरियाणा के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। यह कदम उस समय उठाया गया जब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था।

सीएम आतिशी ने नायब सैनी से आग्रह किया कि वे दोनों साथ चलें और यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा को मापें ताकि यह साफ हो सके कि हरियाणा सरकार दिल्ली को जहरीला पानी भेज रही है। बुधवार को सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया पर नायब सैनी के पल्ला घाट जाने को लेकर तंज कसा, तो सैनी ने भी पलटवार करते हुए उन्हें खड़ाऊं मुख्यमंत्री कहकर जवाब दिया।

ymnr

सैनी का जवाब- “आपके दिमाग में है जहर”
नायब सैनी ने पलटवार करते हुए कहा, “यमुना में जहर नहीं है, लेकिन आपके दिमाग में जरूर जहर भरा हुआ है।” उन्होंने कहा कि आतिशी और केजरीवाल हर विफलता के लिए हमेशा हरियाणा को दोषी ठहराते हैं।

Whatsapp Channel Join

विपुल गोयल का बयान- “केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे”
हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी। उनका कहना था कि केजरीवाल ने हरियाणा और दिल्ली के लोगों में पैनिक फैलाया और नरसंहार जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की।

केजरीवाल का पलटवार- “पानी पर राजनीति न करो”
अरविंद केजरीवाल ने नायब सैनी के बयान पर तंज कसते हुए कहा, “पानी के ऊपर राजनीति न करो, पाप चढ़ेगा तुमको।” उन्होंने मानहानि केस का जिक्र करते हुए कहा, “अब क्या, फांसी पर चढ़ाओगे?

पीएम मोदी का बयान

Prime Minister Modi ने यमुना के पानी में जहर वाले बयान को लेकर केजरीवाल पर पलटवार करते हुआ कहा कि जो पानी प्रधानमंत्री पीता है क्या उसमें जहर हो सकता है।

मोदी ने दिल्ली के करताल नगर में संकल्प रैली के दौरान यमुना केजरीवाल को लपेटा। उन्होंने कहा यमुना में जहर मिलाने का केजरीवाल का बयान हरियाणा के लोगों का अपमान है। हार के डर से आप दा वाले बौखला गए हैं और अनाप शनाप बयानबाजी से हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने केजरीवाल से जवाब मांगते हुए कहा कि क्या हरियाणा के लोग दिल्ली वालों से अलग हैं। हरियाणा वालों के बाल बच्चे परिवार नाते रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते हैं क्या। हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं। हरियाणा का भेजा जाने वाला पानी दिल्ली में रहने वाले सभी लोग पीते हैं।

जज और राजदूत भी यही पानी को पीते हैं

मोदी ने कहा कि वह भी यही पानी पीते हैं इसके अलावा जज और राजदूत भी इसी पानी को पीते हैं क्या इन्हें मारने के लिए जहर मिलाया जाएगा। इस दौरान मोदी ने शिक्षा घोटाला, शराब घोटाला, शीशमहल का जिक्र किया।

पीएम ने चुनाव सभा के दौरान कुंभ हादसे पर दुख व्यक्त किया। पीएम ने कहा- महाकुंभ में जो दुखद हादसा हुआ, उसमें हमने कुछ पुण्य आत्माओं को खोया है। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

अन्य खबरें