Rapid Metro

Haryana में चीते की रफ्तार से दौड़ेगी रैपिड मेट्रो, टीजर हुआ लॉन्च, बनेंगे 17 स्टेशन

दिल्ली देश बड़ी ख़बर हरियाणा

Haryana वासियों को रैपिड मेट्रो की सौगात मिलने वाली है। मेट्रो की स्पीड करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी। दिल्ली से करनाल की 135 किमी की दूरी यह ट्रेन करीब 45 मिनट में ही तय कर लेगी। एनसीआरटीसी ने वर्ल्ड ट्रांसपोर्ट डे पर एक टीजर सोशल मीडियो X पर शेयर किया है।

इस टीजर में दावा किया गया है कि भविष्य में जो मेट्रो प्रोजेक्ट बनेंगे उसमें रैपिड मेट्रो चीते की रफ्तार से दौड़ेगी। यानि मेट्रो की स्पीड 160 KM प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। अभी करनाल से दिल्ली का सफर तय करने में ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ता है। हरियाणा में करनाल तक रैपिड रेल कॉरिडोर बनाया जाना है।

पहले इसे पानीपत तक बनाया जाना था। लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी की बैठक में इसे करनाल तक विस्तार करने की मंजूरी दी गई है। बकायदा इसके लिए सर्वे किया जाएगा। पानीपत तक मेट्रो का सर्वे पूरा हो चुका है। लेकिन बजट के अभाव में यह प्रोजेक्ट अभी पैंडिंग पड़ा था लेकिन सरकार इसे करनाल तक विस्तार के साथ मंजूरी देगी।

Whatsapp Channel Join

दिल्‍ली से करनाल तक 17 मेट्रो स्‍टेशन बनेंगे

दिल्ली-पानीपत रैपिड मेट्रो रेल लाइन के करनाल तक विस्तार के बाद 17 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें करनाल में 3 स्टेसन होंगे। दिल्ली-करनाल रैपिड मेट्रो रेल लाइन का काम जल्द शुरू होगा।

दिल्ली से करनाल तक कुल 17 स्टेशन बनाए जाएंगे। अब यह भी तयह हो चुका है कि हरियाणा के करनाल में 3 स्टेशन बनेंगे। मेट्रो में एक बार 250 लोग यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन 6 से 10 मिनट के अंदर सर्विस के लिए उपलब्ध रहेगी।

अन्य खबरें