799502586fb715c92cc646f43319c86f 1200X900

26 जनवरी पर इस बार फिर दिखेगा हरियाणा का गौरव, सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिक हरियाणा की दिखेगी झलक

दिल्ली देश बड़ी ख़बर हरियाणा हरियाणा की बड़ी खबर

इस गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी फिर से राज्य का गौरव प्रदर्शित करेगी। इस बार झांकी का थीम है “विरासत और विकास,” जो हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिकता की कहानी सुनाएगी।

download 7 4

सरकारी सूचना के अनुसार, झांकी में भगवान श्री कृष्ण के गीता ज्ञान को केंद्र में रखा गया है। इसके साथ ही, आधुनिक हरियाणा के विकास और खेलों के क्षेत्र में इसकी अग्रणी भूमिका को भी प्रदर्शित किया जाएगा। हरियाणा की पहचान खेलों के पावर हाउस के रूप में है, और इस झांकी में इसे विशेष रूप से दर्शाया जाएगा।

1 1674716461

राज्य की खेल उपलब्धियों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का यह प्रयास है। सूचना जनसंपर्क व भाषा विभाग द्वारा तैयार की गई यह झांकी हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगी। इस झांकी के माध्यम से हरियाणा एक बार फिर देश के सामने अपने गौरव और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें