27 साल बाद टक्कर में आई दो बड़े फिल्मस्टार्स की फिल्में, एडवांस बुकिंग जारी

मनोरंजन


‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ दोनों ही फिल्में 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

साथ ही इन फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है अब ऐसे में दर्शक ये जानने के लिए बेताब हैं कि कौन-सी फिल्म बाजी मारेगी । हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि ‘गदर 2’ मूवी किसी दूसरी ब्ल़ॉकबस्टर मूवी के साथ भिड़ रही है आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसा हो चुका है जब 2001 में ‘गदर 2’ की टक्कर आमिर खान की मूवी ‘लगान’ से हुई थी ।

कौनसी मूवी तोड़ेगी रिकॉर्ड ?
बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्में डायरेक्टर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, ऐसे मे अब डायरेक्टर इस बात को लेकर परेशान है कि आगे आने वाली फिल्में उम्मीद के मुताबिक कितनी कमाई कर पाएंगी । अगर हम ‘गदर 2’ की बात करें तो इस मूवी का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है वहीं अब ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ये मूवी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है ।

Whatsapp Channel Join

फिल्मों की एडवांस बुकिंग हुई शुरु
11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म ‘गदर 2’ के लिए दर्शकों ने टिकट्स खरीदने शुरु कर दिए है । sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘गदर 2’ के 14 हजार टिकट बिक चुके है और ग्रोस कमाई 35 लाख हो चुकी है। वहीं ‘ओएमजी 2’ के नेशनल चेन्स में पीवीआर और आइनॉक्स में 1020 टिकट्स बिक चुके है। बता दें कि इन दोनों ही फिल्मों की बुकिंग को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अधिकतर लोग ‘गदर 2’ को देखने के लिए ज्यादा उत्साहित है ।