ऐसी खबर आ रही है बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा Aditi Rao Hydari ने अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग सात फेरे ले लिए है। बता दें कि कपल ने तेलंगाना के एक मंदिर में परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की है। सिद्धार्थ और अदिति लंबे समय से एक सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। दोनों कई बार साथ-साथ नजर आ चुके है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आज 27 मार्च को दोनों ने तेलगांना मंदिर में शादी रचा ली है।
अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की खबर अनांउस नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है कि वो जल्द ही तस्वीर शेयर करने वाले है। शादी की खबर आने के बाद अब हर किसी को मिस्टर एंड मिसेज सिद्धार्थ की पहली फोटो देखने का इंतजार है।
कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी ?

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ का रोमांस ‘महा समुद्रम’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। इसके बाद से ये कई मौकों पर साथ नजर आए। ये दोनों साथ में राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में शामिल होने चंडीगढ़ भी गए थे। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया लेकिन इनका प्यार भी किसी से छिपा नहीं था।
डेटिंग के सवाल पर दिया था ये जवाब

कुछ समय पहले जब अदिति से डेटिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो काम कर रही हैं इसलिए इस पर ध्यान नहीं दे रही हैं। लोग बात करेंगे और आप उन्हें बात करने से रोक नहीं सकते। वे वही बातें करेंगे जिनमें उन्हें मजा आता है और मैं वो कर रही हूं जिसमें मुझे मजा आता है। मैं तब तक बहुत खुश हूं जब तक अच्छा काम कर रही हूं, अच्छे डायरेक्टर्स से जुड़ी हूं, लोग मुझे देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं तब तक मुझे कोई टेंशन नहीं।
राजघराने से है अदिति का संबंध

अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में एहसान हैदरी और विद्या राव के घर हुआ था। अदिति हैदराबाद के निजाम रहे मो. साहेल अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी के राजा थे। अदिति ने अपने करियर की शुरुआत बतौर भरतनाट्यम डांसर के तौर पर की थी। उन्होंने फेमस भरतनाट्यम डांस लीला सैमसन के डांस ग्रुप में भी काम किया था। यहां काम करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया था। उन्होंने पहली बार 2007 की तमिल फिल्म श्रृंगारम में एक्टिंग की थी।

