‘बिग बॉस ओटीटी 2’ कुछ ही दिनों में दर्शकों की पहली पसंद बना गया। बिग बॉस ने अपने घर में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाई है। जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव और आशिका अब बिग बॉस के घर में नजर आएंगे।
घर में जाते ही आशिका और एल्विश ने मनीषा को टास्क का विजेता घोषित किया और वह इस हफ्ते के लिए घर की कैप्टन बन गईं।

दो हफ्ते के लिए एक्सटेंड किया शो
लोगों की पसंद को देखते हुए मेकर्स ने शो को अब दो हफ्ते के लिए एक्सटेंड कर दिया है। बीते दिनों साइरस ब्रोचा के बाहर जाने के बाद शो में महज 8 कंटेस्टेंट्स ही बचे थे। बिग बॉस ने लोगों की शो के प्रति उत्सुकता को देखते हुए दो वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाई है। जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया अब बिग बॉस के घर का हिस्सा बन चुके हैं।
घर में बेबिका को पसंद आए एल्विश
एल्विश यादव की एंट्री से बेबिका ध्रुवे को बेहद खुश हैं। बेबिका ने कहा कि वह उनको समझने वाले एल्विश को घर में देखना चाहती हैं। एल्विश ने अभिषेक मल्हान से भी बेबिका की तारीफ की।
दोनों की बॉन्डिंग इतनी मजबूत है कि बेबिका और एल्विश मिलकर मस्ती में अविनाश सचदेव और जिया शंकर को चिढ़ाते हुए भी नजर आए।
कौन हैं एल्विश यादव ?

25 साल के यूट्यूबर एल्विश यादव गुरुग्राम के पास वजीराबाद गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया है।
यूट्यूब पर शॉर्ट फिल्में बनाने की बदौलत उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है। एल्विश ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी। एल्विश यूट्यूब पर ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ और ‘एल्विश यादव’ नाम से दो चैनल चलाते हैं।
एल्विश दोनों चैनलों पर 4.7 और 10 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एक चैनल पर वह रोस्ट वीडियोज बनाते हैं वहीं, दूसरे पर डे-टू-डे लाइफ की डिटेल्स फैंस के साथ शेयर करते हैं।
लग्ज़री लाइफ जीते हैं एल्विस
एल्विश को लग्जरी लाइफ के लिए भी जाना जाता है। उन्हें महंगी-महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है। उनके पास वर्ना, फॉर्चूनर और पोर्श जैसी गाड़ियां हैं।

