bigg boss 17 2 1

‘Big Boss 17’ में दिल, दिमाग और दम दिखाने 17 Contestants की एंट्री, पहले से कहीं ज्यादा देखने को मिलेगा मसाला

बड़ी ख़बर बॉलीवुड मनोरंजन

‘बीग बॉस 17’ के ग्रैंड प्रीमियर हमेशा की तरह इस बार भी ग्रैंड तरीके से हुआ। शो के होस्ट सलमान खान ने अपने वादे के मुताबिक इस बार दिल, दिमाग, और दम लेकर टीवी की दुनिया के सबसे बड़े रियालिटी शो का आगाज किया। रविवार 15 अगस्त की रात 9 बजे शो शुरु हो चुका है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ ने जहां इस रियालिटी शो में तड़का लगाया था, वहीं बिग बॉस सीजन 17 में इस बार मसाला पहले से कहीं अधिक है। अगले तीन महीनों के लिए कुल 17 कंटेस्टेट बिग बॉस के घर के अंदर कैद रहने वाले है।

इस बार टीवी की दुनिया से लेकर कॉमेडी और यूट्यूबर तक शो में हर तरह के कंटेस्टेट है। पति जैन के साथ जहां अंकिता लोखंडे ने शो में एंट्री की है, वहीं टीवी की सुपरहिट जोड़ी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भी है। दिग्गज पत्रकार जिगन्ना वोरा भी शो का हिस्सा है। जिन पर वेब सीरीज ‘स्कूप’ बनी है। वहीं सबसे अधिक चर्चा स्टैंडअप कॉमेडियन और लॉक अप शो के विनर मुव्वर फारुकी की है। इस बार शो में वकील सना भी है, जो शाहरुख खान के बेटे आर्येन खान के ड्रग केस को संभाल रही थी। इसके अलावा इस बार शो में उड़ारियां फेम ईशा मालविया और अभिषेक कुमार के साथ ही प्रियंका चौपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी केटेस्टेंट बनकर पहुंची है।

बिग बॉस 17 के घर को इस बार तीन मकानों में बांटा गया है और हर एक की अलग खासियत है। कंटेस्टेंट्स ने पहले दिन तो भरपूर मनोरंजन दे दिया है। अब कल से हर रोज नया ड्रामा पेश करने के लिए तैयार है ये सब धुरंधर।

Whatsapp Channel Join

15 10 2023 bigg boss 17 1 23556762 01833746

स्‍टेज पर ही भ‍िड़ गए अभ‍िषेक और ईशा, सलमान ने समझाया तो मिली ठंडक

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने एंट्री को शानदार की है लेकिन वो स्टेज पर आते ही आपस में भिड़ गए हैं। सलमान खान के सामने बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के बाद उनती नोंक-झोंक शुरू हो गई। दोनों की पुरानी दुश्मनी हमें शो में और अच्छे से जानने को मिलेगी।

ईशा और अभिषेक दोनों ने अपने-अपने नजरिए से अपनी कहानी बताई। अभिषेक का कहना है कि वो उनके साथ रिश्ते में थे और ईशा ने इसके बिल्कुल उल्टा कहा। उनके हिसाब से दोनों के बीच में कुछ था ही नहीं। इन दोनों की बातें काफी गोल-गोल हैं। ईशा का कहना है कि अभिषेक उनके साथ हाथापाई भी करते थे और दूसरी तरफ अभिषेक इन बातों को मानने के लिए तैयार नहीं थे। इनका झगड़ा काफी लंबा जाते दिखा। सलमान खान ने जैसे-तैसे सबकुछ हैंडल किया। इन्हें देखकर काफी मजा आने वाला है।

navbharat times 104448496

यूट्यूबर और गेमर ‘अचानक भयानक’ ने अपनी बातों से चुराया दिल

इस बार के सीजन में भी यूट्यूबर्स का जमावड़ा लगा हुआ है। बिग बॉस 17 में गेमर अरुण श्रीकांत की एंट्री हुई है, जिन्होंने अपना पेट नेम ‘अचानक भयानक’ रखा है। उनकी लैंग्वेज काफी इंट्रेस्टिंग है। घर में जाते ही उन्होंने तहलका मचा दिया है। वह शो के 15वें कंटेस्‍टेंट हैं।

30 साल से इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रिंकू धवन की एंट्री

सीरियल्स की बेहद जानी-मानी एक्ट्रेस रिंकू धवन हैं शो की अगली कंटेस्टेंट। उनकी पर्सनैलिटी भी काफी दमदार हैं। रिंकू काफी एक्सपीरियंस लग रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री और लाइफ में लंबा सफर तय किया है। रिंकू धवन शो की 14वीं कंटेस्‍टेंट बनकर आई हैं।

616867f8aeb233ac30ab62dffb252f52

‘तहलका भाई’ सनी आर्या की एंट्री, बीवी ने पहले ही दे दी धमकी

सनी आर्या हैं बिग बॉस के अगले कंटेस्टेंट। सलमान ने बताया कि वो सनी देओल के बहुत बड़े फैन हैं। सनी काफी जिंदादिल हैं। उन्होंने दोनों लड़कियों की तारीफ की और पीछे से उनकी बीवी आ गईं। दोनों ने स्टेज पर तू-तू-मैं-मैं की। उसके बाद वो दोनों फीमेल कंटेस्टेंट के साथ अंदर चले गए।

navbharat times 104448513

तहलका भाई की बीवी ने घर में जाने से पहले लगाई क्लास

‘तहलका भाई’ सनी आर्या की बीवी ने स्टेज पर माहौल जमा दिया। दोनों फीमेल कंटेस्टेंट्स का हाथ पकड़कर वो खड़े ही थे, तब तक वो सलमान खान के सामने ही आकर उनकी क्लास लगाने लगीं कि वो घर में औरतों से दूर ही रहें।

खानजादी ने आते ही दे डाली नसीहत, सलमान के साथ की मस्ती

बिग बॉस की अगली कंटेस्टेंट हैं खानजादी। इन्हें इसी नाम से बुलाया जाना बेहतर है क्योंकि इन्होंने ये खुद रखा है। अपने आप को रेबेल बताने वाली खानजादी ने स्टेज से ही कॉम्पटिशन का ऐलान कर दिया है।

navbharat times 104448507 1

लास्ट मोमेंट पर सोनिया बंसल ने शो में मारी एंट्री, क्या है वजह?

शो की अगली कंटेस्टेंट सोनिया बंसल हैं, जो कि एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। सोनिया ने लास्ट मोमेंट पर बिग बॉस में एंट्री मारी है।

15 10 2023 231145127 soniya bansal

अंकिता और विक्‍की ने ली रोमांटिक एंट्री, स्‍टेज पर रूमानी हुआ समां

अंकिता लोखंडे और विक्‍की जैन शो में एंट्री करने वाले दूसरे म‍ियां-बीवी हैं। ऐश्‍वर्या और नील के बाद इस जोड़ी ने भी स्‍टेज पर रूमानी अंदाज में ‘तुम क्‍या मिले’ गाने पर परफॉर्म करते हुए एंट्री की है। अंकिता लोखंडे टीवी की मशहूर एक्‍ट्रेस हैं। वह सुशांत स‍िंंह राजपूत के साथ ‘पव‍ित्र र‍िश्‍ता’ शो में थीं। सुशांत के साथ रिलेशनश‍िप में भी रह चुकी हैं। अंकिता ने ब‍िजनसमैन विक्‍की जैन से शादी की है। दोनों अब ‘ब‍िग बॉस 17’ में जलवा द‍िखाने वाले हैं।

WhatsApp Image 2023 10 15 at 11.51.15 PM 696x392 1

अंकिता के बारे में विक्की ने बताई मजेदार बात, सलमान भी हंस पड़े

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपनी जिंदगी के वो मजेदार पल बताए, जो उन्हें एक साथ फेस करने पड़ते हैं, जैसे कि विक्की, अंकिता की उनके फैंस के साथ फोटो लेते हैं।

ब‍िग बॉस ने मन्‍नारा और मुनव्‍वर को कंफेशन रूम में बुलाया

बिग बॉस ने मन्‍नारा चोपड़ा और मुनव्‍वर फारूकी को प्रीम‍ियर के द‍िन ही कंफेशन रूम में बुलाया। दोनों को भरोसे और दोस्‍ती का पाठ पढ़ाया। ब‍िग बॉस ने मन्‍नारा से कहा कि उन्‍हें कंटेस्‍टेंट से मकान चुनने के लिए कहना था लेकिन कोई उन्‍हें सीरियसली नहीं ले रहा। दोनों को समझा-बुझाकर, थोड़ी मस्‍ती के बाद ब‍िग बॉस ने उन्‍हें वापस ल‍िव‍िंग रूम में जाने को कहा। ब‍िग बॉस के पूछने पर मुनव्‍वर ने कहा कि उन्‍हें अभी तक घर में सबसे ठंडे नील भट्ट लगे, जबकि मन्‍नारा ने इस पर मुनव्‍वर का ही नाम ल‍िया।

ब‍िग बॉस ने ऐश्‍वर्या शर्मा को हड़काया और समझाया

बिग बॉस ने ऐश्‍वर्या शर्मा को शो की शुरुआत में ही हड़काया द‍िया है। वह शो के अंदर ‘खतरों के ख‍िलाड़ी’ की बात कर रही थीं। ब‍िग बॉस ने कहा कि ऐश्‍वर्या अभी जहां हैं, वहां पर फोकस कीजिए। बीते हुए कल को याद करने से कोई फायदा नहीं है।

सलमान के शो में 8वीं कंटेस्‍टेंट बनकर पहुंचीं मशहूर पत्रकार ज‍िग्‍ना वोरा

शो में 8वीं कंटेस्‍टेंट के तौर पर पत्रकार जिग्‍ना वोरा की एंट्री हुई है। ज‍िग्‍ना क‍िसी वक्‍त मुंबई की नंबर-1 क्राइम र‍िपोर्टर थीं। फिर एक साथी पत्रकार ज्‍योत‍िर्मय डे की हत्‍या मामले में उन्‍हें आरोपी बनाया गया। ज‍िग्‍ना के ख‍िलाफ गैंगस्‍टर छोटा राजन के एक फोन कॉल ने मामाल गंभीर कर दिया। उनके ख‍िलाफ मकोका भी लगा। ज‍िग्‍ना की कहानी पर बीते द‍िनों हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्‍कूप’ र‍िलीज हुई।

cropped Snapinsta.app 391481703 243950264972743 4003362449025502060 n 1080

शो में 7वीं कंटेस्‍टेंट बनकर आईं मशहूर क्र‍िम‍िनल लॉयर सना रईस खान

‘बिग बॉस 17’ की 7वीं कंटेस्‍टेंट बनकर स्‍टेज पर सना रईस खान पहुंचीं। सना एक मशहूर क्र‍िम‍िनल लॉयर हैं। वह कई हाई प्रोफाइल केस हैंडल कर चुकी हैं। इनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का केस भी शाम‍िल है। सना ने आर्यन खान ड्रग्‍स केस में सबसे पहले आरोपी अव‍िन साहू को जमानत द‍िलवाने का काम क‍िया था।

sana 1 1697423523

शो के छठे कंटेस्‍टेंट बनकर आए उत्तराखंड के मोटो व्‍लॉगर ‘बाबू भैया’ अनुराग डोभाल

‘बिग बॉस 17’ में छठे कंटेस्‍टेंट बनकर अनुराग डोभाल पहुंचे हैं। अनुराग मोटो व्‍लॉगर हैं। उत्तराखंड से ताल्‍लुक रखते हैं। उनके जैकेट पर भी UK07 ल‍िखा है, जो उनके शहर देहरादून का RTO कोड है। अनुराग कहते हैं कि वह चाहते हैं कि हमेशा उनसे पहले उनके शहर, उनके राज्‍य का नाम है। अनुराग के फैंस का ग्रुप ‘ब्रो सेना’ के नाम से जाना जाता है।

आधे ब्र‍िट‍िश, आधे ईरानी हैं नावेद सोल, सलमान बोले- ये बड़ा अब्‍दु नहीं लग रहा है!

घर के पांचवें सदस्‍य नावेद सोल आधे ब्र‍िटि‍श हैं और आधे ईरानी। सलमान ने उन्‍हें स्‍टेज पर पानी पुरी भी ख‍िलाया। हिंदी भी स‍िखाई। सलमान ने इस मजेदार कंटेस्‍टेंट के ल‍िए कहा कि वो अब्‍दु रोज‍िक का बड़ा वर्जन लग रहे हैं।

सलमान ने ली नील और ऐश्‍वर्या की फ‍िरकी, कहा- शादी के दो साल बाद ही इधर बंद होने आ गए

‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट नंबर 3 हैं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा। नील और ऐश्वर्या एक साथ जोड़ी बनकर खेलने वाले हैं। उनके आते ही सलमान खान ने उनके साथ बहुत मस्ती की। दोनों ने स्टेज पर कई सारी बाते कीं, जो आपको गुदगुदाने वाली हैं।सलमान खान ने नील भट्ट और ऐश्‍वर्या राय के स्‍टेज पर आते ही उनसे फ‍िरकी ली। सलमान ने कहा कि आप दोनों शादी के दो साल बाद ही इधर आ गए हैं, पता है ना यहां कैमरे हैं।

104448185

दूसरे कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुखी, आते ही काटा गदर

शो में दूसरे कंटेस्टेंट आए मुनव्वर फारुखी। मुनव्वर ने आते ही अपने जोक्स मारने शुरू कर दिए। उन्होंने सलमान खान के साथ भी मस्ती की और अपनी चार-पांच लाइनों से माहौल बना दिया। मुनव्‍वर ने आते ही माफी मांगी, कहा क‍ि प‍िछली बार भी फोन आया था, मैंने कहा था क‍ि सलमान भाई छोड़ रहे हैं क्‍या।

स्‍टेज पर सलमान खान ने मुनव्‍वर से मुशायरा करवाया। उन्‍होंने मुनव्‍वर को अलग-अलग सिचुएशन दिए, ज‍िस पर उन्‍होंने शायरी सुनाई। इस बीच सलमान ने यह स‍िचुएशन भी द‍िया कि अगर आपसे कोई गलती हो जाए और वीकेंड पर आकर मैं डांट लगाऊं तो? इस पर मुन्‍नवर ने कहा कि भाई ज‍िनका द‍िल बड़ा होता है वो माफ कर देते हैं। सलमान ने मुन्‍नवर से यह भी कहा कि वो ये चाहते हैं क‍ि फ‍िनाले पर वह उनका हाथ उठाए।

104443392

बिग बॉस ने मन्‍नारा को दी घर की क‍िताब, सभी कंटेस्‍टेंट्स को पढ़कर सुनाने का भी ज‍िम्‍मा

घर के अंदर एंट्री लेने वाली पहली कंटेस्‍टेंट मन्‍नारा को ब‍िग बॉस ने एक किताब दी है। उन्‍हें यह क‍िताब हर कटेस्‍टेंट को पढ़कर सुनानी है। इसके साथ ही उन्‍हें यह भी बताना होगा कि क‍िसने कौन सा मकान चुना है।

बिग बॉस ने घर की झलकियां साफ-साफ दिखाईं और घर का दौरा कराने के बाद उन्होंने मन्नारा को इनमें से एक चुनने को कहा। उन्होंने दिल वाला मकान नंबर-1 को चुना है। इस बार बिग बॉस का घर तीन मकानों में बंटा हुआ है। दिल वाला मकान नंबर-1, दिमाग वाला मकान नंबर-2, दम वाला मकान नं-3. इसके सा‍थ ही ब‍िग बॉस ने यह भी कहा कि वह आगे क‍िसी से बात नहीं करेंगे। यानी अब मन्‍नारा को ही आगे आने वाले कंटेस्‍टेंट्स से बात करनी होगी मॉनिटर की तरह।

मन्‍नारा चोपड़ा बोलीं- मैं थोड़ी मूडी हूं

मन्‍नारा चोपड़ा ने स्‍टेज पर बताया कि वह थोड़ी मूडी हैं। कभी उनका मन बहुत बात करने का करता है, फिर अचानक चुप रहना चाहती हैं। फिर कभी उनका गाने का मन करना है, फिर कभी बिल्‍कुल नहीं। सलमान ने इस पर बताया कि मन्‍नारा को घर के अंदर गोलगप्‍पे से लेकर मेकअप वाला, हेयर ड्रेसर सब चाहिए, लेकिन अफसोस कि उनको इनमें से कुछ नहीं म‍िलेगा। वैसे, सलमान ने घर में एंट्री से पहले मन्‍नारा को स्‍टेज पर गोलगप्‍पे जरूर ख‍िला द‍िए।

मन्नारा ने स्टेज पर सलमान के साथ कुछ ज्यादा ही बातचीत कर ली। उसके बाद उन्होंने ‘लाल दुपट्टा’ पर उनके साथ डांस भी किया। सलमान ने ज‍िक्र क‍िया कि मन्‍नारा के कुछ नखरे हैं। इस पर मन्‍नारा ने बताया कि उन्‍हें नेल एक्‍सटेंशन करवाए हैं, तो इसको लेकर उन्‍होंने मेकर्स से कुछ ड‍िमांड जरूर की थीं। लेकिन इतना तो बनता है।

इस बार बिग बॉस का घर है हर बार से ज्यादा शानदार, देखा क्या?

इस बार बिग बॉस के घर में तीन मकान हैं। मकान नं-1 यानी दिल, मकान नं-2 यानी द‍िमाग और मकान नं-3 यानी दम। तीन त‍िगाड़ों के इस घर में किसका घर बनता है और क‍िसका ब‍िगड़ता है, देखने में मजा आएगा।

hindi timesxp

‘खुलेआम बताकर करूंगा फेवरेट‍िज्‍म, डंके की चोट पर रहूंगा बायस्‍ड’

बिग बॉस ने एपिसोड शुरू होते ही पहले तो घर दिखाया और फिर खुलेआम कहा कि वो बायस्ड रहने वाले हैं। बिग बॉस ने खुलेआम चुनौती दे दी है। गेम बेहद दिलचस्प होने वाला है। इस वॉइसओवर के साथ ही बिग बॉस ने आलीशान घर का दौरा कराया।

2611668 fotojet 18 1 1

ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान के सामने ही लड़ पड़े ‘उडारियां’ फेम ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार

टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार आज 15 अक्टूबर की रात 9 बजे कलर्स के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ में नजर आएंगे। लेकिन उसके पहले इनका एक प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें दोनों सलमान खान के सामने ही लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।