Elvish yadav

Elvish Yadav से मांगी रंगदारी, Bigg Boss OTT-2 Winner से जिंदा बचने के लिए कॉल कर मांगें 1 करोड़

गुरुग्राम बड़ी ख़बर बॉलीवुड हरियाणा

Bigg Boss OTT-2 Winner Elvish Yadav : बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से एल्विश यादव सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एल्विश की बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी संग म्यूजिक एलबम भी रिलीज हुई थी, जिसे काफी पंसद किया गया था। प्रोफेशनल करियर में काफी सक्सेस एंजॉय कर रहे एल्विश यादव से जुड़ी अब बड़ी खबर सामने आ रही है।

बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव से अज्ञात लोगों ने 1 करोड़ की रंगदारी मांगी है। उन्होंने इसकी शिकायत गुरुग्राम पुलिस को दी है। पुलिस ने एल्विश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एल्विश यादव के अनुसार 25 अक्तूबर को गांव वजीराबाद से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने एक करोड़ मांगे। यह कॉल किसने की, इसका उन्हें नहीं पता है। गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस रंगदारी मांगने वाले को ट्रेस कर रही है।

एल्विश 1

कौन हैं एल्विश यादव?

Whatsapp Channel Join

बता दें कि एल्विश यादव एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिनका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। एल्विश यादव काफी फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं। यूट्यूब चैनल पर एल्विश यादव के इस समय लगभग 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उनके पास एल्विश यादव व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, जहां उनके लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। यादव इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनके इंस्टा पर 16 मिलियन से ज्यादा फैंस हैं।

बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर हैं एल्विश यादव

एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी-2 में वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेकर विनर बने थे। बिग बॉस ओटीटी-2 जीतते ही उनके फैंस भी काफी बढ़ गए। एल्विश को फिल्मों में काम करने के भी ऑफर मिल रहे हैं। उनका म्यूजिक वीडियो भी आ चुका है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से भी उन्हें सम्मानित भी किया गया। फिलहाल एल्विश अपनी लाइफ का बेहद शानदार फेज एंजॉय कर रहे हैं। एल्विश ने दुबई में एक आलीशान घर और कार भी खरीदी है।