http://citytehelka.in/ott-2-winner-elvish-yadav-ne-dubai-me-kharida-8-crore-ka-ghar/

OTT 2 Winner: Elvish Yadav ने दुबई में खरीदा करोड़ों का आलीशान घर, जन्मदिन पर दिया खुद को तोहफा

बॉलीवुड मनोरंजन

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव शो जीतने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच, वह अक्सर यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी किंग-साइज लाइफ की झलकियां दिखाते रहते है। अपने जन्मदिन के अवसर पर एल्विश ने खुद को अपने सपनों का घर गिफ्ट कर दिया।

एल्विश यादव ने पिछले दिनों उन्होंने अपने इंडिया वाले घर का टूर कराया था और अब उन्होंने एक और व्लॉग बनाया है। जिसमें वो दुबई गए हैं और इसमें उन्होंने ये बताया है कि उन्होंने दुबई में अपना घर ले लिया है। एल्विश और उनके बाकी कई दोस्त इस घर में ठहरे हैं और इस दौरान वो पूरे घर का टूर कराते हैं।

एल्विश यादव ने दुबई में खरीदा सपनों का घर

Whatsapp Channel Join

एल्विश यादव ने कल अपने दुबई के डुप्लेक्स घर का टूर पोस्ट किया था। उनके इस व्लॉग को पोस्ट करने के कुछ ही घंटे में 1.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। व्लॉग की शुरुआत एल्विश और उनके दोस्तों के दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचने से होती है। इस दौरान एल्विश अपने दोस्तों संग फ्लाइट में मस्ती-मजाक करते हुए दिखते हैं। इसके बाद वह अपने दुबई के घर पहुंचते हैं और फिर वे अपने इस डुप्लेक्स का टूर कराना शुरू करते है।

बारी-बारी दिखाए घर के सभी रुम

इस दौरान सबसे पहले वे अपने फर्स्ट फ्लोर का टूर कराते हैं जिसमें बड़ा सा लिविंग रूम है। वे अपनी ओपन किचन दिखाते हैं और फिर एक-एक कर कमरों और बाथरूम का टूर कराते हैं। बाद में वे अपनी बालकनी भी दिखाते हैं जो काफी बड़ी है और सामने काफी बिल्डिंग्स भी नजर आती हैं। एल्विश के दुबई वाला घर ऑल व्हाइट कलर में नजर आया।

एल्विश यादव ने कितने करोड़ में खरीदा दुबई में घर

वीडियो में आगे, एल्विश यादव ने अपने लग्जरी अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल का टूर भी कराते हैं। जिसमें अटैच्ड बाथरूम के साथ चार लग्जरी बेडरूम हैं। वीडियो में, एल्विश ने अपने फैंस के साथ ये भी शेयर किया कि उन्होंने दुबई में इस लैविश अपार्टमेंट को 8 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा है। अपने दुबई होम टूर की वीडियो को पोस्ट करते हुए बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने कैप्शन में लिखा, “दुबई में प्रॉपर्टी लेली।”

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी एल्विश को बधाई

लोगों ने नए घर के लिए एल्विश को दी बधाई अपने दुबई होम टूर की वीडियो को पोस्ट करते हुए एल्विश यादव ने कैप्शन में लिखा है- दुबई में प्रॉपर्टी लेली। वहीं वीडियो के वायरल होते ही लोग एल्विश यादव को उनके इस आलीशान घर के लिए बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि एल्विश यादव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ एक वीडियो सॉन्ग में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस वीडियो सॉन्ग का टीजर रिलीज किया गया है। खबर है कि एल्विश यादव एक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।