Rajpal Yadav

एक बार फिर मुश्किलों में फंसे Rajpal Yadav, करोड़ो की संपत्ति सीज

बॉलीवुड Latest Bollywood News मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर Rajpal Yadav एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए है। बैंक ने उनकी करोड़ो की संपत्ति सीज कर दी है। उनके खिलाफ बैंक के अधिकारियों ने कार्यवाही शुरू कर दी है। ये कोई नया मामला नहीं है बल्कि 2012 से ये मामला चल रहा है।

बता दें कि फिल्म ‘अता पता लापता’ के डायरेक्टर राजपाल यादव थे और इस फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी पत्नी राधा यादव थीं। इस फिल्म को बनाने में राजपाल यादव ने सब कुछ लगा दिया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई की बांद्रा ब्रांच से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। इस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल यादव ने खूब मेहनत की थी।

अपने पिता का घर रखा था गिरवी

रिपोट्स के मुताबिक बैंक से लिए इस कर्ज के लिए उन्होंने अपने पिता के नाम से जमीन और घर को गारंटी के तौर पर बंधक बनाया था। अब खबर है कि लोन न चुका पाने के कारण उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मौजूद उनकी करोड़ो की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दिया है।

Whatsapp Channel Join

मार्बल विक्रेता को किराये पर दे रखा था घर

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के कचहरी ओवरब्रिज के पास मौजूद राजपाल यादव की इस संपत्ति को उन्होंने एक मार्बल विक्रेता को किराये पर दे रखा है।

uy 1723522957

बैंक की टीम ने घर के गेट पर लगे ताले पर सीज लगा दी है और बताया जा रहा है कि ये काम इतनी तेजी से हुआ है कि अंदर चल रहे पंखे और कूलर तक को बंद नहीं किया गया है।

इससे पहले भी राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा था

जानकारी के अनुसार इससे पहले साल 2018 में राजपाल यादव को 3 महीने के लिए जेल जाना पड़ा था।

Rajpal Yadav in Jail

दिल्ली की एक कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स ने राजपाल यादव की कंपनी ‘श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट’ के खिलाफ सिविल केस फाइल किया था। उस समय कहा गया था कि राजपाल ने ये लोन साल 2010 में लिया था जो उन्होंने चुकाया नहीं था।

अन्य खबरें