Sonakshi Sinha is going to get married

Sonakshi Sinha करने जा रही है शादी, इस दिन ब्वॉयफ्रेंड संग लेगी सात फेरे

बॉलीवुड Latest Bollywood News मनोरंजन

बीते समय से नेटफिल्क्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज हीरामंड़ी को लेकर चर्चा में चल रही Sonakshi Sinha अब शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गई है। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली है। पिछले दो साल से दोनों के डेट करने के कयास लगते रहे है।

दोनों ने कभी भी खुलकर रिलेशनशिप में होने की बाद कंफर्म तो नहीं की, लेकिन दोनों की तरफ से प्यार में होने के इशारे मिलते रहे। कभी एक साथ दोनों किसी पार्टी में शामिल होते दिखे तो कभी एक दूसरे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस तरह की चीजों की वजह से ही ऐसी चर्चा शुरु हो गई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। लेकिन क्या आप जानते है कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरु हुई।

2022 6image 10 14 351127709sonakshisinha

सलमान की पार्टी से शुरु हुई लव स्टोरी

रिपोर्ट की मानें तो सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात सलमान खान के जरिए हुई थी। सलमान ने एक पार्टी रखी थी। दोनों ही उस पार्टी में शामिल हुए थे। कहा जाता है कि उस पार्टी के बाद ज्यादा समय नहीं लगा और दोनों एक दूसरे पर दिल हार बैठे और फिर डेट करना शुरु कर दिया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की माने तो दोनों 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले है। शादी समारोह मुंबई के बास्टियन में है। बताया जा रहा है कि इस शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्ट शामिल होने वाले है। शाथ ही हीरामंड़ी की स्टारकास्ट को भी इनवाइट किया गया है। हालांकि शादी को लेकर दोनों की तरफ से अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Whatsapp Channel Join

mixcollage 10 dec 2023 04 54 pm 2112 1702207473

जानकारी के लिए बता दें कि सलमान और सोनाक्षी दोनों ने ही अपना बॉलीवुड करियर सलमान की ही फिल्म से शुरु किया था। सोनाक्षी साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग में सलमान के अपोजिट दिखी थी। वहीं 2019 में सलमान ने नोटबुक के नाम से एक फिल्म प्रोड्यीस की थी. जहीर उस फिल्म में लीड रोल में दिखे थे।

अन्य खबरें