Allu Arjun Birthday : साउथ के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की दुनियाभर में फैन-फॉलोइंग है। उन्हें डांस का किंग भी कहा जाता है। अल्लु अर्जुन अपनी एक्टिंग, दमदार फिल्मों और डांसिंग स्किल से करोड़ो लोगों के दिलों पर राज करते है। यंग जेनेरेशन से लेकर बच्चों के बीच वो काफी पॉपुलर है। उन्हें साउथ इंड्रस्ट्री का सबसे स्टाइलिश एक्टर भी कहा जाता है। आज 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर मेकर्स मोस अवेटेड फिल्म पुष्पा: द रुल का टीजर भी रिलीज करने वाले है। जहां वो कभी एक फिल्म के लिए 18-20 करोड़ रुपए फीस लेते थे, वहीं अब 90 से 125 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं सुनने में आया है कि ‘पुष्पा: द राइज’ के सेकेंड पार्ट ‘पुष्पा: द रूल’ से अल्लू फीस समेत 330 करोड़ रुपये की कमाई कर सकते हैं।

इन दिनों साउथ सिनेमा से लेकर पैन इंडिया फिल्मों मे तेजी से चमकने वाला एक नाम ही नाम है, वो है अल्लू अर्जुन का। फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेस, स्क्रीन प्रेजेंस और डांस के लिए फेमस अल्लू अर्जुन ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। प्यार से स्टाइलिश स्टार , आइकॉन स्टार के नाम से मशहूर अल्लू 8 अप्रैल को अपना 42वां बर्थडे मना रहे है। उन्होंने 2003 में गंगोत्री के साथ तेलुगू सिनेमा में अपनी शुरुआत की और 2021 में अपनी ब्लॉकबस्टर पुष्पा द राइज के साथ एक पैन इंडिया स्टार बन गए। आइए अल्लू अर्जुन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते है।
तुसाद में लगा मोम का स्टैच्यू

अल्लू अर्जुन ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री मे दो सफल दशक पूरे कर लिए है और हाल ही में दुबई के मैडम तुसाद मे उनका मोम का स्टैच्यू बनाया गया है। एक रोमांटिंक प्रेमी लड़के का करिदार निभाने से लेर गहन और बड़े किरदार करने तक, उन्होंने अपने पूरे करियर में अपना सारा टैलेंट उड़ेल दिया है। पारुगु, जुलाई, रेस गुर्रम, एस/ओ सत्यमूर्ति, सर्रेनोडु और पुष्पा द राइज जैसी फिल्में उनकी एकटिंग और दर्शको का मनोरंजन करने की उनकी क्षमता का सबूत है।
अल्लू अर्जुन का फिल्मी करियर

ऐसा नहीं है कि अल्लू अर्जुन को सफलता एकदम से मिल गई। उन्होंने बहुत लंबा रास्ता तय किया है। शुरू में एक्टर की कई फिल्में फ्लॉप भी हुईं। शुरू में उन्हें बस रोमांटिक हीरो समझा जाता था लेकिन जिस तरह से उन्होंने खुद को साबित किया है, वो बेहतरीन है। उनके करियर ग्राफ को देखते हुए, ‘पुष्पा: द रूल’ स्टार ने साबित कर दिया है कि वह एक हरफनमौला कलाकार हैं और तेलुगू सिनेमा में कॉमेडी से लेकर ड्रामा, सेंटीमेंट से लेकर एक्शन तक सब कुछ कर सकते हैं। इसलिए, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उन्हें कई बड़े अवॉर्ड मिले हैं, जिनमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, छह फिल्मफेयर और तीन नंदी पुरस्कार शामिल हैं।
अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ

एक्टर के फिल्मी करियर के बाद बात करते हैं उनकी लग्जरियस लाइफ और सबसे महंगी चीजों की। अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ 460 करोड़ रुपये है, जो कि पिछले साल से काफी अधिक है। इसका श्रेय रियल एस्टेट और बिजनेस में उनके भारी निवेश के साथ-साथ उनके भारी भरकम लग्जरी को दिया जा सकता है। अब वो हर फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज भी करते हैं। अल्लू शुरू में एनिमेटर के तौर पर काम करते थे, जिसके लिए उन्हें साढ़े तीन हजार रुपये मिलते थे।
अल्लू अर्जुन के पास सबसे महंगी चीज

अल्लू अर्जुन का काले रंग के लिए प्यार तो सभी जानते हैं। उन्होंने एक वैनिटी वैन ली है, जो पूरी तरह से काले रंग की है और इसपर AA लिखा है। उन्होंने इसका नाम फाल्कन रखा और इंटीरियर की एक झलक इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। वैनिटी वैन के अंदर एक टीवी सेट, फ्रिज और एक रिक्लाइनर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाल्कन की कीमत 7 करोड़ रुपये से ज्यादा है। ये अल्लू अर्जुन की सबसे महंगी चीजों में से एक मानी जाती है। इससे पहले उनका 100 करोड़ का घर आता है। इसी के साथ, बता दें कि अल्लू अपनी वाइफ से बहुत प्यार करते हैं और वो इंस्टाग्राम पर अकेले बस उन्हें ही फॉलो करते हैं।