भूकंप

Taiwan: 6.0 तीव्रता का भूकंप,  राजधानी ताइपे में हिली इमारतें; घरों से बाहर निकले लोग, अफरा-तफरी का माहौल

विदेश

Taiwan ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र डोलियू में 20 जनवरी  को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने राजधानी ताइपे समेत अन्य शहरों में लोगों में अफरा-तफरी मचा दी। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार, यह भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिससे ताइवान के विभिन्न हिस्सों में हलचल महसूस की गई।

राजधानी ताइपे में मची हलचल

भूकंप के झटकों से राजधानी ताइपे की इमारतें हिल गईं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। कई निवासियों ने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की तलाश की। ताइवान के मौसम विभाग ने इस घटना की पुष्टि की है, जिससे ताइवान की अग्निशमन सेवा और अन्य संबंधित एजेंसियों को तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिली।

Whatsapp Channel Join

ताइनान में दो लोगों के घायल होने की सूचना

ताइवान की अग्निशमन सेवा के अनुसार, ताइनान शहर में एक इमारत को नुकसान पहुंचा, जिसमें दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट्स में किसी बड़े स्तर पर नुकसान की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय प्रशासन स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। राहत कार्य और स्थिति की समीक्षा के लिए टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

taiwan

10 माह में दूसरी बार बड़ा झटका

ताइवान पहले से ही 3 अप्रैल 2024 को आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के दंश से उबरने की कोशिश कर रहा है। उस भूकंप में 100 से ज्यादा इमारतों, कई सड़कों, पुलों और टनल को नुकसान पहुंचा था। तब 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे थे, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल थे, जो तारोको नेशनल पार्क में आखिरी बार देखे गए थे। 24 घंटों में 201 आफ्टरशॉक आए थे, जिनकी तीव्रता 5 से अधिक थी। इनमें से सबसे तेज आफ्टरशॉक की तीव्रता 6.5 दर्ज की गई। भूकंप के बाद बाहरी इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं भी देखने को मिली।

ताइवान में भूकंप का इतिहास

ताइवान भूकंप के लिए एक संवेदनशील क्षेत्र है। 2016 में दक्षिणी ताइवान में आए भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 1999 में 7.3 तीव्रता के भूकंप में 2,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

अन्य खबरें