46.26% voting till 3 pm on 10 Lok Sabha seat

Haryana में 10 लोकसभा सीटों पर 3 बजे तक 46.26% मतदान, यमुनानगर में Congress-BJP कार्यकर्ताओं में बहस

लोकसभा चुनाव हरियाणा

Haryana की 10 लोकसभा सीटों(10 Lok Sabha seat) पर मतदान जारी है। 3 बजे तक 46.26% मतदान(46.26% voting till 3 pm) हो चुका है और वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। यमुनानगर में कांग्रेस और बीजेपी(Congress-BJP) कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई, जिसे पुलिस ने शांत कराया।

कुरुक्षेत्र के एक पोलिंग बूथ का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति वोट देते समय EVM-वीवीपैट दिखा रहा है। वहीं एक बुजुर्ग महिला ने बूथ एजेंट पर जबरदस्ती कमल का बटन दबाने का आरोप लगाया। सोनीपत में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक क्लर्क की मौत हो गई। रोहतक के सांघी गांव में पुलिस कर्मचारियों द्वारा बोगस वोटिंग कराए जाने की अफवाह फैली, जिसे पुलिस PRO ने झूठा बताया। PRO ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर गलत है और इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।

46.26% voting till 3 pm on 10 Lok Sabha seat - 2

वहीं सीएम नायब सैनी ने अंबाला में, पूर्व सीएम एवं उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में, कुलदीप बिश्नोई ने परिवार के साथ हिसार में, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और उनके परिवार ने सिरसा में और केंद्रीय मंत्री एवं उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद में वोट डाला। वोटिंग के लिए कई उम्मीदवार लाइन में लगे दिखे। अंबाला से बीजेपी उम्मीदवार बंतो कटारिया भी लाइन में लगी थीं, लेकिन मतदान केंद्र में बिजली गुल हो जाने के कारण उन्हें आधा घंटा इंतजार करना पड़ा।

Whatsapp Channel Join

बूथ पर वोट डालने नहीं पहुंचा कोई

यमुनानगर के घोड़ो पिपली गांव में पहले से ही लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया था, जिसके कारण बूथ पर कोई भी वोट डालने नहीं आया। दोपहर 2 बजे तक बूथ खाली पड़े रहे और एक भी वोट नहीं डला। अधिकारियों ने गांववालों को मनाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी वोट डालने नहीं आया। रोहतक के फरमाणा गांव में बूथ नंबर 20 पर ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें महम सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

46.26% voting till 3 pm on 10 Lok Sabha seat - 3

पुलिस ने दोनों पक्षों को किया अलग

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने अपने परिवार के साथ वोट डाला और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान हो, किसानों को उनका हक मिले, और महिलाओं की भागीदारी बढ़े तथा वे सशक्त बनें। यमुनानगर की रामपुरा कॉलोनी में बूथ नंबर 50 पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। निगम के निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने मौके पर पहुंचकर माहौल शांत कराया और पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने भाजपा के एक कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया।

46.26% voting till 3 pm on 10 Lok Sabha seat- 4

रोहतक में फर्जी वोट डालता काबू

रोहतक की कबीर कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर एक युवक फर्जी वोट डालते हुए पकड़ा गया। पेट्रोलिंग पार्टी ने उसे अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के हवाले किया। युवक की उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है। कुल मिलाकर हरियाणा में मतदान के दौरान कई घटनाएं हुईं, लेकिन मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। चुनाव अधिकारी और पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में सक्रिय हैं और हर घटना पर नजर बनाए हुए हैं। सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने वोट का इस्तेमाल करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

अन्य खबरें