former Haryana CM Khattar

23 घंटे बाद Modi सरकार के विभागों का बंटवारा, ऊर्जा मंत्री बने हरियाणा पूर्व सीएम Khattar

लोकसभा चुनाव हरियाणा

Modi सरकार ने शपथग्रहण के 23:30 घंटे बाद अपने विभागों का बंटवारा किया है। इसके बाद, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय, और एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय मिला है। विभागों का बंटवारा करने में 2019 में 18 घंटे और 2014 में 15.30 घंटे लगे थे। हरियाणा से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर(Khattar) को ऊर्जा मंत्री(Energy Minister) बनाया गया है।

बता दें कि रविवार को मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली गई। राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर को राज्य मंत्री पद मिला। मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से सांसद चुने गए हैं, और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2 लाख 32 हजार 577 वोटों के अंतर से हराया। लोकसभा चुनाव के दौरान इन तीनों दिग्गजों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह देने के पीछे भारतीय जनता पार्टी के अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

former Haryana CM Khattar - 2

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव में हुए डैमेज की भरपाई के लिए हरियाणा से तीन मंत्रियों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर ने भी हरियाणा से मंत्री पद की शपथ ली। इनकी प्रदेश के वोटर्स के एक बड़े वर्ग पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें