Amit Shah's 3 rallies cancel

Haryana-Punjab में Lok Sabha चुनाव में Amit Shah की 3 रैलियां रद्द, Chandigarh Congress के पूर्व अध्यक्ष भी करेंगे BJP join

लोकसभा चुनाव पंचकुला

हरियाणा, पंजाब(Haryana-Punjab), हिमाचल प्रदेश, और चंडीगढ़ में चुनावी माहौल बहुत गरमा गया है। हरियाणा में नामांकन के बाद 10 लोकसभा सीटों पर 223 उम्मीदवार बचे हैं। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और JJP के उम्मीदवार मैदान में हैं। करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित 9 उम्मीदवार हैं। मतदान की तारीख 25 मई है।

पंजाब में 13 लोकसभा(Lok Sabha) सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यहां मतदान 1 जून को होगा। यहां, आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, भाजपा, और अकाली दल के बीच मुकाबला है। हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। यहां मतदान 1 जून को होगा। यहां, भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। चंडीगढ़ में एक लोकसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मतदान 1 जून को होगा। यहां, भाजपा और AAP-कांग्रेस के I.N.D.I.A. ब्लॉक के बीच मुकाबला है।

Amit Shah's 3 rallies cancel - 2

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) की तीन रैलियां कैंसिल कर दी गई हैं। अमित शाह द्वारा 16 मई को गुरुग्राम और 17 मई को रोहतक व करनाल में रैलियां की जानी थी, मगर इन रैलियों को अब कैंसिल कर दिया गया है। आगे की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। यह जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा भाजपा लोकसभा चुनाव संयोजक, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दी है।

Whatsapp Channel Join

चंडीगढ़ कांग्रेस के रह चुके मेयर

लोकसभा चुनाव के बीच चंडीगढ़ में कांग्रेस(Chandigarh Congress) को बड़ा झटका लगने वाला है। चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता सुभाष चावला पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। वह थोड़ी देर में बीजेपी जॉइन(BJP join) करेंगे। चावला चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष और मेयर रह चुके हैं। बीते कल यानि मंगलवार को कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी के साथ प्रचार कर रहे थे।

अन्य खबरें