Bhupendra Hooda's relatives angry over not getting ticket

Congress की Faridabad सीट पर टिकट न मिलने से Bhupendra Hooda के समधी नाराज, जानियें क्यों बुलाई panchayat

लोकसभा चुनाव राजनीति

कांग्रेस(Congress) ने फरीदाबाद(Faridabad) लोकसभा सीट पर पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप को टिकट दिया है। इससे पहले मेहनत कर रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा(Bhupendra Hooda) के समधी करण सिंह दलाल नाराज हैं। वह उम्मीद कर रहे थे कि कांग्रेस उन्हें उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बताया जा रहा है करण सिंह दलाल ने सोमवार को बल्लभगढ़ के झाड़सैंतली गांव में पंचायत(panchayat) बुलाई है। चर्चा है कि यहां वह बड़ा फैसला ले सकते हैं। उसके बाद शनिवार को भिवानी में किरण चौधरी ने अपनी बेटी श्रुति चौधरी का टिकट कटने पर प्रदर्शन किया। किरण ने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी का झंडा बुलंद करेंगे। भिवानी जिला बंसीलाल की पहचान है। चाहे दादरी हो या महेंद्रगढ़ या भिवानी, मैंने और श्रुति ने यहां बहुत काम किया है। यह हमारा इलाका है और ये लोग हमारा परिवार हैं।

करण सिंह दलाल शनिवार को कांग्रेस पार्टी के दफ्तर पहुंचे। उनके समर्थकों को इस बात की सूचना मिलते ही वे भी वहां आए और धमकी दी। इसके बाद उन्होंने टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई। हालांकि उन्होंने समर्थकों को समझाते हुए दिखाई दिए।

Whatsapp Channel Join

कांग्रेस में है और रहेंगे

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज है। चुनाव के लिए 2 साल से तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस में हैं और रहेंगे। यदि टिकट के लिए लोगों का दबाव पड़ा, तो वे राजनीति करना छोड़ देंगे।

अन्य खबरें