Punjab में आम आदमी पार्टी(AAP) को बुधवार को एक बड़ा झटका लगा। पार्टी के एकमात्र सांसद सुशील कुमार रिंकू(MP Sushil Kumar Rinku) भाजपा में शामिल हो गए। रिंकू को पार्टी ने जालंधर से टिकट दिया था। साथ ही जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल भी भाजपा(BJP) में शामिल हो गईं। इससे पहले शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
बता दें कि दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थीं। लेकिन रिंकू ने स्पष्ट किया था कि वह आम आदमी पार्टी के साथ वफादार रहेंगे और कहीं नहीं जाएंगे। अब उनका कहना है कि ये सभी अफवाहें निराधार हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू को लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर लड़ने की संभावना है।

रिंकू पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं। रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था।

चुनाव आयोग से की शिकायत
जालंधर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर सांसद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर राजनीतिक रंजिश के चलते धरना लगाने की वीडियोग्राफी और गैर कानूनी कार्रवाई करवाने को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। सुशील कुमार रिंकू आप के पंजाब के इकलौते सांसद हैं। वे उप-चुनाव के दौरान आप में शामिल हुए थे। इससे पहले वह कांग्रेस के विधायक रहे हैं। आप ने रिंकू को उप चुनाव में जालंधर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। जिसमें रिंकू ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी रिंकू को आप ने जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
