Omprakash Dhankhar

BJP ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए manifesto committee में हरियाणा को दी जगह, Omprakash Dhankhar को बनाया मेंबर

लोकसभा चुनाव

भाजपा(BJP) ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो कमेटी(manifesto committee) में हरियाणा को भी जगह दी है। इस कमेटी में ओमप्रकाश धनखड़(Omprakash Dhankhar) को मेम्बर बनाया गया है। धनखड़ अभी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर कार्य कर रहे हैं। पहले उन्हें हरियाणा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी देखा जा चुका है। 27 मार्च को ही उन्हें दिल्ली का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सह-प्रभारी के रूप में अलका गुर्जर को नियुक्त किया गया है।

बताया दें कि धनखड़ हरियाणा में भाजपा का प्रमुख जाट चेहरा हैं। वह रोहतक से हैं, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। 1978 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े धनखड़ ने अपना संघ जीवन शुरू किया। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में काम किया। धीरे-धीरे संगठन में उनकी उपस्थिति मजबूत हुई। भाजपा की राष्ट्रीय और क्षेत्रीय इकाइयों में वे कई पदों पर रहे।

Omprakash Dhankhar - 2

उन्होंने लंबे समय तक किसान मोर्चा से भी जुड़े रहे। इस वजह से देशभर के भाजपा नेता उन्हें व्यक्तिगत रूप से अच्छे से जानते हैं। 2014 में मनोहर लाल खट्टर सरकार के पहले कार्यकाल में धनखड़ ने बादली विधानसभा से चुनकर विधायक पद पर कार्य किया। इसके बाद उन्हें कृषि, मत्स्य, नहरी मंत्री बनाया गया था। 2019 के चुनाव में धनखड़ हरियाणा के उन भाजपाई मंत्रियों में शामिल थे, जो चुनाव हार गए थे।

Whatsapp Channel Join

Omprakash Dhankhar - 3