Deependra Hooda takes on Brij Bhushan Singh

Rohtak में Deependra Hooda ने Brij Bhushan Singh को लिया आड़े हाथ, बोलें Girls का क्या Fault, कहने पर भी नहीं हुई FIR

लोकसभा चुनाव रोहतक

Rohtak संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा(Deependra Hooda) ने बृजभूषण(Brij Bhushan Singh) पर आरोप तय होने के बाद निशान साधा। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में घोर अन्याय था। उन लड़कियों(Girls) का क्या कसूर(Fault) था कि उनके कहने से FIR तक दर्ज नहीं हुई। वहीं 5 महीने तक उन्हें आंदोलन करना पड़ा और धरने पर बैठना पड़ा।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पुलिस ने भी बार-बार उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास किया। मामले में कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने पर यह साबित हो गया कि घोर अन्याय हुआ था। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा से हर वर्ग दुखी है, इसलिए बदलाव चाहता है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने कोई भी विकास का कार्य नहीं किया। प्रदेश की बात करें तो विकास के मामले में हरियाणा लगातार पिछड़ता जा रहा है। जहां विकास के मामले में हरियाणा नंबर वन था, वहीं आज बेरोजगारी व अपराध के मामले में देश में टॉप पर पहुंच गया है।

इसका परिणाम भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ेगा। जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मुद्दों का चुनाव है। लोगों ने अरविंद शर्मा को 5 साल का समय दिया और परख कर देख लिया। अरविंद शर्मा इन 5 साल में लोगों के पास धन्यवादी दौरा तक करने के लिए नहीं पहुंचे। यहां तक की सांसद निधि का पूरा पैसा भी विकास में नहीं लगा पाए।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें