रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh) आज हरियाणा के करनाल(Karnal) शहर में हैं। वह करनाल की अनाज मंडी में एक रैली में भाग लेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर(Khattar) और विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(Nayab Saini) के लिए वोट करने की अपील करेंगे।
बता दें कि रक्षा मंत्री(Defense Minister) राजनाथ सिंह करनाल लोकसभा क्षेत्र के चौथे केंद्रीय नेता हैं। उनसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी इस क्षेत्र में आए थे। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना सबसे मजबूत है। प्रधानमंत्री का सेना के प्रति विशेष प्रेम है। इसी कारण, हर दीपावली पर वे सैनिकों के बीच जाते हैं। यही कारण है कि हमारे देश की सीमाएँ सुरक्षित हैं। हरियाणा हमारे देश की सेना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पहले की सरकारों में सेना का मनोबल हमेशा कमजोर रहता था, लेकिन अब हमारी सेना मजबूत हो गई है।

मनोहर लाल खट्टर ने रैली में संबोधित करते हुए कहा कि मैं राजनाथ सिंह का आभारी हूं। मुझे याद है कि 2019 में हमने आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी, तो वे हमें आशीर्वाद देने आए थे। आज भी इस चुनावी यात्रा में अपना आशीर्वाद देने आए हैं, निश्चित रूप से हरियाणा के भाजपा प्रत्याशियों को इसका लाभ मिलेगा। हम हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतेंगे और करनाल विधानसभा के उपचुनाव भी जीतेंगे।

गेट पर मेटर डिटेक्टर, 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगाए
रैली में पहुंचने के लिए हर गेट पर मेटर डिटेक्टर लगाए गए हैं और महिलाओं के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही रैली स्थल पर पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस ने पूरी तैयारियाँ की हैं। करनाल और पानीपत जिले के 500 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा को करनाल में राजपूत वोटों को हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं