हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। रोहतक लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.22 प्रतिशत मतदान हो गया है। इस सीट पर कुल 18 लाख 89 हजार 844 मतदाता हैं। हरियाणा की 9 विधानसभाओं में कुल 1884 बूथ लगाए गए हैं, जिनमें से 104 अति संवेदनशील बूथ और 446 संवेदनशील बूथ हैं।
भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा(Dr. Arvind Sharma) ने झज्जर(Jhajjar) में परिवार के साथ वोट डाला। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा अभी तक वोट डालने नहीं पहुंचे हैं और नवीन जयहिंद(Jaihind) के टैंट में वार्तालाप करने के लिए दीपेंद्र(Deependra) हुड्डा जाकर बैठे। रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने झज्जर में परिवार के साथ वोट डाला। जिले के महिला ने महाजन पड़ाव के लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर रेलवे रोड पर जाम लगा दिया।

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक वे वोट भी नहीं डालेंगे। बिजली की समस्या इन दिनों काफी बड़ी है और इस गर्मी में सभी लोग परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल(Geeta Bhukkal) ने झज्जर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

वोट डालने व्हीलचेयर पर पहुंची बुजुर्ग महिला
वहीं रोहतक में नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल ने परिवार के साथ वोट डाला। रोहतक में बूथ नंबर 84 पर व्हीलचेयर न मिलने के बाद बुजुर्ग महिला को परिवार के सदस्यों ने कुर्सी पर बैठाकर वोट डलवाया। हालांकि बाद में मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर का इंतजाम किया गया। हर विधानसभा में एक-एक पिंक बूथ स्थापित किया गया है, जिनका संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।

पिंक बूथ जनता को लुभा रहा
इन बूथों पर सुरक्षाकर्मी भी महिला है। महम विधानसभा में बूथ संख्या 177 पर पिंक बूथ तथा 188 पर आदर्श बूथ, गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा में बूथ संख्या 114 पर पिंक व मॉडल बूथ, रोहतक विधानसभा में बूथ संख्या 27 पर पिंक बथ व 158 पर आदर्श बूथ तथा कलानौर विधानसभा में बूथ संख्या 42 पर पिंक बूथ तथा बूथ संख्या 36 पर आदर्श बूथ स्थापित किया गया है।







