Suman Saini

BJP को दिया गया एक-एक vote भारत को विश्व की बनाएगा महाशक्ति, Modi को चुने तीसरी बार PM : Suman Saini

लोकसभा चुनाव करनाल

करनाल : प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा(BJP) प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी(Suman Saini) ने कहा कि भाजपा(BJP) को दिया गया आपका एक-एक वोट(vote) भारत को विश्व की महाशक्ति बनाएगा। जब देश का नेतृत्व मजबूत कंधे पर होगा, तो देश भी मजबूत रहेगा। इसलिए देश को महाशक्ति बनाने के लिए नरेंद्र मोदी(Modi) को तीसरी बार प्रधानमंत्री(PM) चुनें।

करनाल लोकसभा से मनोहर लाल को देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का काम करें, ताकि वे करनाल के साथ-साथ देश की भी सेवा कर सकें। सुमन सैनी ने सोमवार को करनाल में पुलिस लाइन के पास गांव रतनगढ़ में प्रवीन पांचाल व शिव कालोनी में मोहन लाल शर्मा में आयोजित जनसभाओं को को संबोधित किया। इसके अलावा वे अन्य कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुई। सुमन सैनी ने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए वोट की अपील की। जगह-जगह पर मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी का लोगों ने स्वागत किया और करनाल से मनोहर लाल और नायब सैनी को भारी बहुमत से जिताने का विश्वास दिलाया।

Suman Saini - 2

सुमन सैनी ने कहा कि पहले भारत की बात कोई देश सुनता नहीं था. पर आज जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया न केवल सुनती है बल्कि अमल भी करती है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव हो सका जब आपने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि देश की जनता का भ्रष्टाचार में डूबी पार्टियों से मोहभंग हो चुका है। इसलिए देश और प्रदेश की जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाया है। करनाल से मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी की बड़ी जीत होगी।

Whatsapp Channel Join

Suman Saini - 3

अन्य खबरें