भाजपा(BJP) ने हरियाणा (Haryana) में आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) की तैयारियों को गतिशीलता से आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय नेतृत्व नियुक्तियों की घोषणा की। इस क्रम में पूर्व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (EX Rajasthan State President Satish Poonia) को हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रभारी के रूप में नामित किया गया है।
वहीं राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया है। राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस नियुक्ति की घोषणा की है। इसके माध्यम से पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए तैयारियों को और भी मजबूत किया है।


