former Union Minister Birendra Singh

former Union Minister Birendra Singh की हिसार लोकसभा चुनाव को प्राथमिकता, कल होंगे Congress में शामिल, बोलें बेटे को कहीं से भी मिले Ticket

लोकसभा चुनाव

Hisar से पूर्व भाजपा के सांसद बृजेंद्र सिंह के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह(former Union Minister Birendra Singh) अब कांग्रेस(Congress) में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह स्वयं की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जब वे भाजपा में शामिल हुए थे, तो उन्होंने कांग्रेस की निंदा नहीं की थी। अब जब वे भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जा रहे हैं, तो भी वे भाजपा की निंदा नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक दूसरे की निंदा करना राजनीतिक मकसद नहीं है और उन्होंने हमेशा सभ्य राजनीति की है। हरियाणा में पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भी इस बारे में कहा अगर हरियाणा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, तो लाखों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। अगर यह दिल्ली में होता है, तो कई हजारों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने यह दावा किया कि उनके और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच कोई मतभेद नहीं है।

former Union Minister Birendra Singh -2

चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें चुनावी मैदान में जाने के लिए भाजपा के 400 सीटों का नारा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वास्तविकता कुछ और है एवं भाजपा सोच-समझकर जेजेपी के माध्यम से उनके लिए लोकसभा कैंडिडेट चुनावी मैदान में लाएगी। बीरेंद्र सिंह ने जेजेपी पर भी विधार्थी जताते हुए कहा कि जेजेपी भाजपा की बी टीम नहीं, बल्कि जेजेपी बेंच पर बैठने वाली भाजपा की रिजर्व टीम है।

Whatsapp Channel Join

former Union Minister Birendra Singh -3

कांग्रेस भाजपा की 75 पार का नारा नहीं देती

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की 10 सीटों पर अच्छी जीत होगी, लेकिन भाजपा की तरह 75 पर का नारा नहीं देते हैं।साथ ही बीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अपने साथियों के लिए टिकट मांगने से पहले कोई झगड़ा नहीं करना है। आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा में मिले होने पर भी उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस में हरियाणा में बड़ा नाम है और उनके साथ जुड़े लोगों को कुछ मसाला चाहिए होता है।

former Union Minister Birendra Singh -4