Kuldeep Bishnoi and Bhavya Bishnoi came to campaign for BJP

Hisar में BJP का प्रचार करने पहुंचे Kuldeep Bishnoi और MLA Bhavya Bishnoi, जानियें जनता से क्या कहा

लोकसभा चुनाव राजनीति

Hisar में पहली बार कुलदीप बिश्नोई(Kuldeep Bishnoi) और उनके MLA बेटे भव्य बिश्नोई(MLA Bhavya Bishnoi) पार्टी उम्मीदवार रणजीत चौटाला के प्रचार में पहुंचे। यहां भाजपा(BJP) की विजय संकल्प रैली में कुलदीप ने उनके पिता पूर्व CM भजनलाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले रणजीत चौटाला के लिए वोट मांगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कुलदीप बिश्नोई और रणजीत चौटाला के मंच साझा करने का यह पहला मौका था। कुलदीप बिश्नोई खुद भी हिसार सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट न मिलने के बाद वह नाराज होकर घर बैठ गए। इसके बाद पहले पूर्व CM मनोहर लाल ने उनसे मुलाकात की। फिर CM नायब सैनी दिल्ली जाकर उनसे मिले। तब भव्य को पार्टी के यूथ विंग का प्रदेश प्रभारी बनाया गया। इस फैसले के बाद कुलदीप बिश्नोई आदमपुर की रैली में आए। कुलदीप बिश्नोई ने हाथ जोड़कर रणजीत चौटाला के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। जिससे उत्साहित रणजीत चौटाला ने कहा मैं सबसे पहला काम भव्य बिश्नोई के आदमपुर का करूंगा। अच्छे-बुरे समय में आदमपुर ने हमेशा साथ दिया।

Kuldeep Bishnoi and Bhavya Bishnoi came to campaign for BJP - 2

कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर की रैली में कहा कि आदमपुर से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। 56 साल पहले आदमपुर से मेरे पिता चौधरी भजनलाल विधायक बने थे। हमारा कैसा भी समय आया, अच्छा या बुरा, आदमपुर की जनता ने हमेशा साथ दिया। आदमपुर से हमने 5 उप-चुनाव जीते। हर मुश्किल से मुश्किल चुनाव हमने जीता। आदमपुर की आज पूरे देश में पहचान है।

Whatsapp Channel Join

किसी से कोई नाराजगी मत रखना : कुलदीप

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मैं आदमपुर की जनता से हाथ जोड़ कर प्रार्थना करता हूं कि किसी से कोई नाराजगी मत रखना। मेरी लाज रखना। रणजीत चौटाला के लिए आप सबसे वोट करने की अपील करता हूं। भव्य से ज्यादा वोट रणजीत को देना। आप मेरे परिवार के लोग हो, मेरी बात समझते हो।’

जयप्रकाश थोथा चना, बाजे घना

कुलदीप बिश्नोई ने हिसार से कांग्रेस के उम्मीदवार जयप्रकाश के बारे में कहा कि उनके पास कोई वोट नहीं है। वह थोथा चना, बाजे घना है। लोग कांग्रेस की 10 साल की सरकार के शासन को न भूलें। भूपेंद्र हुड्डा ने आदमपुर की जनता से भेदभाव किया। किसानों की जमीन बिल्डरों को दे दी। इसलिए, हिसार के 9 विधानसभा क्षेत्रों और पूरे प्रदेश की जनता से अपील है कि वोट भाजपा को देना। रणजीत चौटाला बोले- खट्‌टर मेरे मार्गदर्शक।

कांग्रेस में बड़े-बड़े नेताओं को नहीं मिला सम्मान

विजय संकल्प रैली में रणजीत चौटाला ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को अपना मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा से ज्यादा कभी कहीं सम्मान नहीं मिला। कांग्रेस में बड़े-बड़े नेताओं को सम्मान नहीं मिला। रणजीत चौटाला ने कहा की चौधरी देवीलाल कांग्रेस छोड़ कर आए तब मुख्यमंत्री बने। चौधरी भजन लाल, बंसी लाल और चौधरी चरण सिंह भी कांग्रेस छोड़ कर आए। मैं और कुलदीप भी कांग्रेस छोड़कर आए हैं। जिस कांग्रेस को हम सबने छोड़ दिया, उसको आप लोग भी छोड़ दो। रणजीत चौटाला ने कहा की मैं भव्य को साथ लेकर आदमपुर का सबसे पहले विकास करूंगा।

कांग्रेस को वोट की चोट से खत्म कर दो

इस दौरान मौजूद रहे पूर्व CM मनोहर लाल ने केंद्र सरकार के काम गिनवाए। कहा कि आज देश सबसे आगे खड़ा है। दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। यह सब नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाया है। कांग्रेस ने कभी किसी की तकलीफ नहीं समझी। नॉर्थ ईस्ट को हमने राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया और अब वह अलग होने की नहीं सोचते। खट्‌टर ने कहा कि देश की ताकत बड़ी है। चाहे वह कूटनीतिक हो या सैन्य। कांग्रेस के पेट में मरोड़े उठ रहे हैं। वह इस समय तड़प रहे हैं। कांग्रेस कहती है कि हमें गरीबों का भला करना है। इंदिरा ने 1970 में कहा था गरीबी हटाओ। अब राहुल कह रहे हैं कि हम गरीबी हटाएंगे, हमने 20 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।