JJP's list of 5 candidates released

Lok Sabha Elections 2024 : JJP की 5 Candidates की लिस्ट जारी, जानियें किस Leader को दिया कौन सा मैदान

लोकसभा चुनाव राजनीति

हरियाणा में लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Elections 2024) के लिए जनता पार्टी ने दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अंबाला से किरण पूनिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कुरुक्षेत्र से पाला राम सैनी चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में सबसे शुमार सीट करनाल को माना जा रहा है। जिस करनाल सीट पर प्रतिष्ठित उम्मीदवार देवेंद्र कादियान को जननायक जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। अब देखना ये है कि करनाल लोकसभा सीट पर देवेंद्र कादियान सफल साबित हो पाते है या नहीं। हालांकि देवेंद्र कादियान द्वारा चुनाव को लेकर दिन-रात मेहनत की जा रही है। जिसको लेकर वो कभी पार्टी की बैठकों, तो कभी जनता के बीच अधिक से अधिक नजर आने का प्रयास कर रहे है।

JJP's list of 5 candidates released - 2

वहीं सोनीपत से भूपेंद्र मलिक चुनाव लड़ेंगे। रोहतक से जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान पर भी दांव लगाया गया है। जनता पार्टी ने पहली सूची में सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ से भी उम्मीदवारों की घोषणा की थी। करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भी जेजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। यहां से राजेंद्र मदान उर्फ रामा मदान चुनाव लड़ेंगे। जनता पार्टी ने अब सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Whatsapp Channel Join

JJP's list of 5 candidates released - 3