Nitin Gadkari reached Rewari

Rewari पहुंचे Nitin Gadkari, बोलें Congress ने किया 60 साल राज, गरीबी कहां हटी

लोकसभा चुनाव रेवाड़ी

हरियाणा में रेवाड़ी(Rewari) के कोसली कस्बे में आज नितिन गडकरी(Nitin Gadkari) जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने अनाज मंडी में एक रैली को संबोधित किया। जनसभा का मुख्य उद्देश्य रोहतक लोकसभा सीट को जीतने के लिए कोसली हल्के में बड़े नेताओं की समर्थन मिलना है।

नितिन गडकरी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस(Congress) ने नेहरू से लेकर मनमोहन तक 60 साल तक राज किया, परंतु गरीबी कहां(poverty gone) हटी। ये तो देश चलाने की नहीं, अपितु उस पर राज करने वाली बात हो गई। कांग्रेस(Congress) को जनता से कोई लेना-देना नहीं हैं। बस अपनी सरकार पीढी दर पीढी चलने से मतलब हैं। पानी की समस्या एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, खासकर खेती के लिए। उन्होंने अपने घर पर 3 सोलर पंप लगाए, जिससे कि उनके कुएं 10 घंटे तक पानी दे सकते हैं। उन्होंने अपनी प्रशासनिक यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने 1970 से लेकर अब तक अनेक पानी संबंधित परियोजनाओं को संभाला है। वह किसान होने के नाते खेती में भी लगे हुए हैं।

Nitin Gadkari reached Rewari - 2

उन्होंने इस समय के विशेष परिस्थितियों पर भी ध्यान दिया और कहा कि पानी के संग्रहण में बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने विभिन्न राज्यों में हो रही जल संकट की चर्चा की और उन्होंने इसे हल करने के लिए कई परियोजनाओं को स्वीकृत किया। नितिन गडकरी ने यहां आयोजित की गई बड़ी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 325 करोड़ रुपये की 12 बड़ी योजनाएं हैं, जिनमें फ्लाई ओवर बनेंगे।

Whatsapp Channel Join

Nitin Gadkari reached Rewari - 3

गुरूग्राम से रेवाड़ी रोड होगा 4 लेन

गडकरी ने इलाके में हो रहे विकास के लिए डा. अरविंद शर्मा और राव इंद्रजीत सिंह का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं के प्रयासों से इस क्षेत्र में बदलाव आया है और भविष्य में भी इसका विकास होगा। अब रेवाड़ी-गुरुग्राम रोड का विकास का काम भी शीघ्र होने जा रहा है। यह रोड गुरुग्राम से रेवाड़ी तक 4 लेन का होगा और इसका काम दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।

अन्य खबरें