प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने मेरठ(Meerut) पहुंचकर एक रैली को संबोधित किया। मंच पर उनका स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने किया। जिसके बाद मंच पर मौजूद नेताओं ने मोदी को हल भेंट किया। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पीएम को राम मंदिर का मॉडल भेंट किया।
बता दें कि लोकसभा चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद यह पीएम की पहली रैली है। पीएम-सीएम के साथ मंच पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर, निषाद पार्टी के संजय निषाद भी मंच पर मौजूद रहे। 2014, 2019 के बाद यह तीसरी बार है जब पीएम वेस्ट यूपी से यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा ने रैली को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह नाम दिया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 के बाद देश की तस्वीर और तकदीर को बदलकर हम सबको वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को एक नए भारत का दर्शन कराया है। कल ही आपने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को भारत रत्न देकर के आपने किसानों का सम्मान किया है।

आज लाभार्थी तक सीधे पहुंच रहा पैसा
जयंत चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी कहते थे कि ऊपर से योजना को निकला पैसा जनता तक नहीं पहुंचता, लेकिन आज जो पैसा सरकार से निकलता है, वो लाभार्थी तक सीधे जाता है। कहा कि एनडीए को ताकत देने में मेरठ बड़ी भूमिका निभाएगा।2014 में भी पीएम मोदी ने मेरठ से चुनावी रैली शुरू की थी। आरएलडी वाले जानते हैं कि चौधरी साहब चंदा लेते थे और ओडिशा तक चुनाव लड़ते थे। आज भी हमें एनडीए को सफल बनाना है। जयंत ने एक कविता के साथ जय जवान जय किसान कहते हुए भाषण खत्म किया।

वल्लभ भाई पटेल को आदर्श मानते थे चौ. चरण सिंह
जयंत चौधरी ने कहा कि मेरठ में कुछ तो बात होगी, जो प्रधानमंत्री ने चौधरी साहब को भारत रत्न मिलने के बाद अपने पहले पड़ाव के लिए मेरठ को चुना। पीएम ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का फैसला लिया, क्योंकि वो जानते हैं कि चौधरी साहब स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने वाले थे। चौधरी चरण सिंह अपना आदर्श सरदार वल्लभ भाई पटेल को मानते थे।

भारत रत्न देने वाले पीएम को किया प्रणाम
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा आज किसानों के मसीहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की याद में आयोजन हो रहा है। उनको भारत रत्न देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं प्रणाम करता हूं। पीएम मोदी ने देश को एक नई दिशा दी है। हरियाणा से पीएम मोदी को जीत दिलाएंगे और यूपी से भी हम सभी नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने का काम करेंगे।

-

बडी खबर : सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर, कई आएंगे लपेटे में
-

स्कूल में गंडासी लेकर घुसा छात्र का पिता, मची अफरा-तफरी
-

‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन जल्द, जींद में बनेगा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

