Sidhu Moosewala's father may contest Lok Sabha elections

Punjabi singer Sidhu Moosewala के पिता लड़ सकते है Lok Sabha Elections, नामांकन Paper कर रहे तैयार

लोकसभा चुनाव राजनीति

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला(Punjabi singer Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह(Balkaur Singh) लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Elections) लड़ सकते हैं। उन्होंने बठिंडा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की सोच रखी है। कुछ सूत्रों के मुताबिक इसके लिए नॉमिनेशन वाले कागजात(Paper) भी तैयार किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अभी तक बलकौर सिंह(Balkaur Singh) या उनके परिवार से किसी ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। पहले कांग्रेस ने उन्हें टिकट की पेशकश की थी, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। वहीं कांग्रेस ने बठिंडा से जीतमोहिंद्र सिंह सिद्धू को टिकट दिया है, लेकिन उनका विरोध हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवार की बदलाव की भी संभावना है। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो रही हैं।

राज्य इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि अगर बलकौर सिंह चुनाव लड़ने में रुचि दिखाते हैं, तो पार्टी में उनका स्वागत है, लेकिन अभी तक बलकौर सिंह ने चुनाव लड़ने का कोई फैसला नहीं किया है। वडिंग ने कहा कि यदि वह रुचि दिखाते हैं, तो बलकौर सिंह का स्वागत किया जाएगा। शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मनसा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। उनके साथ गठबंधन का कोई संदेश नहीं आया है।

Whatsapp Channel Join

गठबंधन को लेकर नहीं कोई संदेश

पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 पर आप के साथ गठबंधन के सवाल पर वडिंग ने जवाब दिया कि पार्टी ने सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। वहीं गठबंधन के बारे में कोई संकेत नहीं आया है। पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने पहले ही अगले आम चुनावों के लिए राज्य में AAP के साथ किसी भी गठबंधन के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई थी। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों को जीतेगी।