Gurugram लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह(Rao Inderjit) ने कहा कि जो समस्याएं उठ रही हैं, वह सिविल समुदाय की हैं। सिविल समुदाय के मुद्दे हरियाणा सरकार और नगर निगम के जिम्मेदारी में हैं। इसका न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई काम है और न ही मोदी के सांसद का। केंद्र सरकार ने विकास के लिए जो इन्फ्रास्ट्रक्चर(Infrastructure) बनाया है।
उन्होंने कहा कि अगर लोगों को उसका फायदा नहीं मिल रहा तो हम क्या कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में देश की ताकत बढ़ेगी। राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार को चुनाव में समर्थन मांगने सोहना पहुंचे। यहां उन्होंने सोहना बार एसोसिएशन में वकीलों को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कुछ समस्याएं हैं, लेकिन आचार संहिता की वजह से उन्हें उनका ऐलान नहीं कर सकते। उन्होंने वकीलों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेता राज बब्बर(Raj Babbar) के विकास को लेकर छल वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में मेट्रो, एलिवेटेड रोड और अन्य विकास कार्य इस बात का सबूत हैं कि विकास हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार के विकास कार्यों का समर्थन किया और यह प्रश्न उठाया कि अगर विकास कार्यों का फायदा लोगों को नहीं मिल रहा है तो उसमें सरकार की क्या कमी है।