CM Nayab Saini

Karnal में AAP पार्टी District President से क्यों मिलने पहुंचे CM Nayab Saini, जानियें पर्दें के पीछे क्या हुई बातें

लोकसभा चुनाव करनाल

Karnal प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी(CM Nayab Saini) ने निवर्तमान पार्षद एवं आम आदमी पार्टी(AAP) के जिलाध्यक्ष(District President) बलविंद्र सिंह(Balvinder Singh) से सौहार्दपूर्ण माहौल में शिष्टाचारिक मुलाकात की।

इस अवसर पर बलविंद्र सिंह(Balvinder Singh) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बलविंद्र सिंह के साथ करनाल में विकास कार्यो को गति देने को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह एक शिष्टाचारिक भेंट हुई है।

उन्होंने करनाल में निर्माणाधीन व शेष कार्यो को आगे बढ़ाने और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व सीएम मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद व भाजपा नेता गुरमेज गोंदर भी मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें