Copy of city tehlka 11

हरियाणा में भूकंप!

हरियाणा की बड़ी खबर

3.1 तीव्रता का भूकंप झज्जर में महसूस हुआ
पिछले एक महीने में चौथी बार आया झटका
लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकले


हरियाणा के झज्जर जिले में रविवार दोपहर 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गई।
भूकंप का केंद्र झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर स्थित बीड सुनारवाला गांव रहा, जो धरती से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार, इसका अक्षांश 28.63 और देशांतर 76.72 रहा।

Whatsapp Channel Join

यह घटना चिंता का विषय इसलिए है क्योंकि पिछले एक माह में झज्जर में यह चौथी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया है। लगातार आ रहे इन झटकों ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

कुछ लोगों का कहना है कि वह घर में कुर्सी पर बैठे थे, तभी उन्हें झटका महसूस हुआ। कुछ का कहना है कि अपनी दुकान में बैठे थे, जब अचानक जोर से झटका लगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि झज्जर जिला पिछले कई दिनों से भूकंप का केंद्र बनता जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर खुले स्थान पर जाने की अपील की है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार आ रहे हल्के झटके किसी बड़े भूकंप का संकेत भी हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन दहशत का माहौल अब भी बना हुआ है।