➤ मेष राशि वालों को धन लाभ और मानसिक शांति मिलेगी
➤ वृषभ को करियर में चुनौती, मिथुन को पारिवारिक संतोष
➤ सिंह और वृश्चिक को यात्रा और संतान पक्ष से राहत के योग
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। निवेश में लाभ मिल सकता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, वहीं प्रेम-संबंधों में निकटता बढ़ेगी। शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। परिवार में किसी बड़े की सलाह आज काम आएगी। पुराने मित्र से संपर्क लाभदायक रहेगा। शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: क्रीम | उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मिथुन राशि वालों को पारिवारिक सुख मिलेगा। किसी नए संपर्क से लाभ के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन बुद्धिमानी से बात संभल जाएगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन बेहतर है। शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा | उपाय: तुलसी में जल दें।
कर्क राशि के लिए दिन खर्चीला रह सकता है। अनावश्यक यात्राएं भी परेशान कर सकती हैं। संतान पक्ष से तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, जिससे मन हल्का होगा। शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: चावल का दान करें।
सिंह राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं। शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा | उपाय: पीपल के पेड़ को जल दें।
कन्या राशि के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। घरेलू जीवन सुखद रहेगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन संबंधी सूचना मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए परीक्षा संबंधी तैयारी में सफलता मिलेगी। शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हल्का नीला | उपाय: गौसेवा करें।
तुला राशि के लिए दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। कोई रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सिल्वर | उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य में गति बनी रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। वाणी में संयम रखें। शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: बैंगनी | उपाय: काले तिल जल में प्रवाहित करें।
धनु राशि के जातकों को आज अनावश्यक झंझटों से बचना चाहिए। कानूनी मामलों में सलाह लेकर आगे बढ़ें। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला | उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर राशि वालों को आज किसी योजना में सफलता मिल सकती है। पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: ग्रे | उपाय: छायादान करें।
कुंभ राशि के लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। पुराने मित्र से मन-मुटाव हो सकता है। व्यर्थ की बहस से दूर रहें। शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: आसमानी | उपाय: नीम के पेड़ को जल चढ़ाएं।
मीन राशि के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा और नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला | उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।

