Copy of Copy of Add a heading3

बिहार से हरियाणा डेप्युटेशन पर आए रेवाड़ी में तहसीलदार साहब, उठने लगे सवाल

हरियाणा की बड़ी खबर

बिहार सरकार के सर्कल ऑफिसर रिंकू यादव को हरियाणा में नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी
रेवाड़ी जिले की दहिना तहसील में किया गया पदस्थ, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
एक साल के डेप्युटेशन पर हरियाणा राजस्व विभाग में दी गई नियुक्ति


हरियाणा सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रिंकू यादव को डेप्युटेशन पर राज्य के राजस्व विभाग में नियुक्त करते हुए उन्हें नायब तहसीलदार (दहिना), जिला रेवाड़ी के पद पर नियुक्त किया है। इन आदेशों पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि यह आदेश 19 जून 2025 को हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किया गया। अब यह चर्चा का विषय बनता जा रहा है कि क्‍या हरियाणा में कोई ऐसा अफसर नहीं जो इस जिम्‍मेवारी को संभल सके। आखिर इस अफसर पर यह विशेष महरबानी क्‍यों ?

Whatsapp Channel Join

WhatsApp Image 2025 07 03 at 23.15.32

ऑर्डर के मुताबिक, रिंकू यादव वर्तमान में बिहार सरकार के बारहारा अंचल, आरा (भोजपुर) में सर्कल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें हरियाणा में एक वर्ष की अवधि के लिए डेप्युटेशन पर उनकी वर्तमान वेतनमान के अनुसार तैनात किया गया है। नियुक्ति का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सरकारी आदेश में यह भी कहा गया है कि रिंकू यादव को बिहार सरकार से कार्यमुक्त होकर रेवाड़ी के उपायुक्त के समक्ष रिपोर्ट करनी होगी। नियुक्ति की शेष शर्तें और नियम बाद में जारी किए जाएंगे

यह नियुक्ति डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस, वित्त आयुक्त (राजस्व), हरियाणा सरकार द्वारा अनुमोदित है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित सभी अधिकारियों को भेज दी गई है, जिनमें गुरुग्राम कमिश्नर, रेवाड़ी उपायुक्त, एसडीओ (C), और रिंकू यादव स्वयं शामिल हैं।