1.18 लाख कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी 1

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 1.18 लाख कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी

हरियाणा की बड़ी खबर

HKRN कर्मचारियों की सैलरी में 5% की बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी राहत, आदेश 1 जून से लागू
1.18 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस संबंध में मानव संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह बढ़ोतरी 1 जून 2025 से लागू होगी। प्रदेश में HKRN के करीब 1.18 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा।

हरियाणा में DC रेट और कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लगे कर्मचारियों को 13 अक्टूबर 2021 को HKRN में मर्ज किया गया था। तब से लेकर अब तक सरकार द्वारा कई बार इनकी सैलरी में संशोधन किया जा चुका है। पिछले साल जुलाई में इनकी सैलरी में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।

Whatsapp Channel Join

2024 में हुई बढ़ोतरी के बाद कैटेगरी-1 जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों का वेतन 19,872 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों का 23,382 रुपए और लेवल-3 का 24,084 रुपए प्रति माह कर दिया गया था। इसी तरह कैटेगरी-2 और कैटेगरी-3 जिलों में भी वेतन वृद्धि लागू की गई थी।

साल 2023 में भी HKRN कर्मचारियों की सैलरी में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। थर्ड लेवल में 10 साल का अनुभव रखने वालों की सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक बढ़ाया गया था। सेकंड लेवल के कर्मचारियों के लिए यह 22,000 रुपए और फर्स्ट लेवल के लिए 18,100 रुपए तय किया गया था।

नयी बढ़ोतरी से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए खासतौर पर महत्वपूर्ण है, जो लंबे समय से सैलरी संशोधन की मांग कर रहे थे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बढ़ी हुई सैलरी का लाभ जून माह के वेतन से दिया जाएगा।