Copy of Green White Organic Tea Shop Best Seller Instagram Post 20

खट्टर को राजनीति में चुनौती देने वाले दिव्यांशु बुद्धिराजा 25 अगस्त को लेंगे सात फेरे, जानें कौन होगी दुल्‍हन

हरियाणा की बड़ी खबर

दिव्यांशु बुद्धिराजा 25 अगस्त को डॉ. आयना गिल से करेंगे शादी
शादी चंडीगढ़ में होगी, राहुल गांधी और कई बड़े नेताओं को भेजा न्योता
पूर्व CM खट्टर से करनाल में चुनावी टक्कर के बाद अब शादी से चर्चा में


हरियाणा की राजनीति में युवा चेहरा बन चुके कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। 25 अगस्त को उनकी शादी डॉ. आयना गिल से होगी, जो पेशे से डेंटिस्ट हैं। यह शादी चंडीगढ़ में धूमधाम से आयोजित होगी। खास बात यह है कि शादी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, उपमुख्यमंत्री रह चुके दुष्यंत चौटाला समेत देश के कई बड़े राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है।

whatsapp image 2025 08 14 at 194630 1755271954

डॉ. आयना गिल पंजाब से BDS और हिमाचल से MDS की पढ़ाई कर चुकी हैं। उनके पिता डॉ. अमरदीप सिंह गिल चंडीगढ़ में क्लिनिक चलाते हैं जबकि मां गिन्नी दुग्गल मोहाली में जिला शिक्षा अधिकारी हैं। आयना अपने परिवार की इकलौती संतान हैं और परिवार का शिक्षा व चिकित्सा जगत में खासा नाम है।

Whatsapp Channel Join

whatsapp image 2025 08 14 at 192024 3 1755271993

इस रिश्ते की शुरुआत एक पारिवारिक जान-पहचान से हुई थी। पहली मुलाकात 27 मई को हुई और कुछ ही समय बाद दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता पक्का कर लिया गया। 8 जून को चंडीगढ़ में सगाई हुई, जिसमें दोनों परिवारों के नजदीकी लोग शामिल हुए। इसी दौरान शादी की तारीख भी तय हो गई।

whatsapp image 2025 08 14 at 192024 1755180252

दिव्यांशु बुद्धिराजा, जो करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं, ने शादी का न्योता खुद राहुल गांधी को जाकर दिया और उन्हें अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। राहुल गांधी का स्नेह और आशीर्वाद पाना दिव्यांशु के लिए बेहद खास रहा।

बुद्धिराजा का राजनीतिक सफर भी चर्चा में रहा है। वे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और 2024 लोकसभा चुनाव में करनाल से मनोहरलाल खट्टर के सामने मैदान में उतरे थे। हालांकि खट्टर ने 2 लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की, लेकिन दिव्यांशु को भी करीब 4.80 लाख वोट मिले, जिससे वे हरियाणा की राजनीति में एक मजबूत युवा नेता के तौर पर उभरे।

अब उनकी शादी की खबर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवार में इस समय खुशी का माहौल है और सभी 25 अगस्त को इस शुभ अवसर का इंतजार कर रहे हैं।