हिमाचल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत चार मरीजों का ऑपरेशन 4

युवक पंखें पर लटका था, कांस्‍टेबल की बेटी गर्लफ्रेंड की डैडबाडी बिस्‍तर पर पड़ी थी, हरियाणा के इस होटल में सननीखेज घटना

हरियाणा की बड़ी खबर

युवक फांसी पर लटका मिला, युवती ने जहर निगला
परिजन ढूंढते हुए होटल पहुंचे, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बरामद किए
पुलिस अलग-अलग एंगल से कर रही है जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


हरियाणा के सिरसा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कपल ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। युवक पंखे से लटका मिला, जबकि युवती का शव बेड पर पड़ा था। युवती ने जहर निगला था। इस दुःखद घटना का खुलासा तब हुआ, जब युवती के परिजन उसे ढूंढते हुए होटल पहुंचे।


11 अगस्त को मौजूखेड़ा गांव का सुरेंद्र नाम का युवक सुबह होटल पहुंचा और शाहपुरिया गांव की मंजू नामक युवती की आईडी जमा कराकर कमरा नंबर 203 बुक किया। वह सुबह अकेला आया था, जबकि मंजू दोपहर बाद पहुंची। चेक-इन के बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले और न ही खाना ऑर्डर किया।

Whatsapp Channel Join

रात करीब डेढ़ बजे मंजू के परिजन होटल पहुंचे और कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर होटल स्टाफ ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़ा और देखा कि सुरेंद्र लाल कपड़े से फंदा बनाकर पंखे से लटका था, जबकि मंजू बेड पर पड़ी थी।


मृतका मंजू डेरा सच्चा सौदा कॉलेज में बीएड सेकंड ईयर की छात्रा थी। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं और भट्‌टू थाने में तैनात हैं।

सुरेंद्र अविवाहित था और गांव में किराना की दुकान चलाता था। उसके बड़े भाई राजेश गांव के वार्ड-11 से पंच हैं। राजेश ने बताया कि 11 अगस्त को परिवार के सभी सदस्य खेत गए हुए थे। शाम को लौटने पर दुकान बंद मिली और सुरेंद्र घर पर नहीं था। देर रात सरपंच और पुलिस से पता चला कि उसने आत्महत्या कर ली है।

मौजूखेड़ा गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कमरे में युवती का शव पूरी तरह अकड़ा हुआ था। उसने लोअर और टी-शर्ट पहनी थी। पास में एक टेढ़ा स्टूल पड़ा था, जिससे अंदेशा है कि सुरेंद्र ने उसी पर चढ़कर फांसी लगाई होगी।

पुलिस की शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि दोनों ने अलग-अलग सुसाइड किया है, हालांकि यह भी संभावना है कि पहले किसी एक ने आत्महत्या की और दूसरे ने बाद में। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही समय और कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।