Copy of Copy of Copy of Copy of Copy of IIT बॉम्बे में छात्र ने Hostel की छत से लगाई छलांग मौत 6

शादी में खुशियां लेकर निकला था शाहनवाज… रास्ते में बदमाशों ने डेढ़ लाख की माला के लिए गला रेत दिया!

हरियाणा की बड़ी खबर

➤ पत्नी के सामने युवक की निर्मम हत्या
➤ डेढ़ लाख के नोटों की माला लूटकर फरार हुए बदमाश
➤ CCTV में संदिग्ध कैद, यूपी पुलिस ने जांच शुरू की



हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर के गांव गढ़ी झिझारा निवासी शाहनवाज की पत्नी के सामने हत्या कर दी गई। वह यूपी के शामली जिले के खुरगान गांव में अपने साले की शादी में डेढ़ लाख की नोटों की माला लेकर जा रहा था, जब बदमाशों ने रास्ते में बाइक रोककर चाकू से उसका गला रेत डाला। यह सनसनीखेज घटना गुरुवार सुबह 9:15 बजे की है, जब शाहनवाज अपनी पत्नी के साथ कैराना से खुरगान गांव के लिए रवाना हुआ था।

बताया गया कि जैसे ही वे बेरी के बाग के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए 2 बाइकों पर सवार 5-6 बदमाशों ने उन पर लाठी से हमला कर बाइक गिरा दी। बदमाशों का इरादा लूट का था, लेकिन जब शाहनवाज ने विरोध किया, तो उन्होंने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर गला रेत डाला। वह मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा, और पत्नी महफरीन बदमाशों से रहम की भीख मांगती रही। लेकिन हैवान बने हमलावरों ने उसकी एक न सुनी और माला और बाइक लेकर फरार हो गए

Whatsapp Channel Join

घायल शाहनवाज को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दियापोस्टमॉर्टम के बाद शव गन्नौर लाया गया है, जहां गांव में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वारदात के बाद पत्नी गहरे सदमे में है और लगातार बेहोश हो रही है

इस हत्या के बाद शामली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को कुछ संदिग्ध युवकों के फुटेज मिले हैं, जिनके हाथों में डंडे नजर आ रहे हैं। उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शाहनवाज फर्नीचर और लकड़ी के काम से जुड़ा हुआ था और 4 भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका भविष्य अब अनिश्चितता से घिर गया है। साले की शादी की खुशी, इस वारदात ने खून से लथपथ मातम में बदल दी